शिमला समझौता पाकिस्तान ने रद्द किया
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान सीमा से लगते राज्यों में कड़ी सुरक्षा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही पाकिस्तान से लगते जमीनी और समुद्री राज्यों के साथ ही पर्यटन वाले राज्यों में विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा में जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही पेट्रोलिंग भी की जा रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उन नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयासरत है, जो जम्मू-कश्मीर में इस हमले के चलते कहीं रुक गए हैं। सरहद पर किसानों को जल्द से जल्द फसलें काटने के आदेश दिए गए हैं।
गुजरात तट पर सुरक्षा कड़ी की
गुजरात में भी समुद्री तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि तट के अलावा राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और अंबाजी मंदिर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं।
राजस्थान: पाकिस्तानी सीमा पर हाईअलर्ट जारी
राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से लगते जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ, सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस व सेंट्रल की एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर हैं।
उत्तराखंड में भी चौकसी बढ़ी
उत्तराखंड में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है। एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।
संबंधित वीडियो