फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार, सामने आईं हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 03 Jun 2023 08:26 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पचास लोगों की मौत की खबर है। जबकि, साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ओडिशा में ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। हादसे के बाद बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस भीषण रेल हादसे में 230 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।      
विज्ञापन

2 of 6
ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया
तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए।
विज्ञापन

3 of 6
ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हावड़ा-बंगलुरु ट्रेन के कई कोच पटरी से उतरे और दूसरे ट्रैक पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन के कोच भी बेपटरी हो गए और बगल से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है।

4 of 6
ओडिशा में ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

5 of 6
ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओडिशा में ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें