देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा। इस फैसले के साथ ही यह घोषणा भी की गई कि 20 अप्रैल से कुछ कारोबारी गतिविधियों को सशर्त छूट भी दी जाएगी। लेकिन इसके साथ ही कुछ फर्जी पोस्ट भी वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में 20 अप्रैल से शराब की 36 दुकानें खुलेंगी। इस दावे के अंतर्गत शराब विक्रेताओं की एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें यह लिखा हुआ है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये वायरल पोस्ट और इसका दावा फर्जी है। इसका किसी भी असली सूचना से कोई ताल्लुक नहीं है। गलत डिस्क्रिप्शन के साथ इसे वायरल किया जा रहा है।
दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल पोस्ट
क्या किया जा रहा है दावा- दिल्ली में 20 अप्रैल से शराब की 36 दुकानें खुलेंगी।
पड़ताल के चरण-
- सबसे पहले वायरल पोस्ट को ध्यान से पढ़ना शुरू किया
- वायरल पोस्ट पर लिखा है कि , "दिल्ली में 20 अप्रैल से शराब की 36 दुकानें खुलेंगी।"
- फेसबुक यूजर ने शराब की दुकानों की एक लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "20 अप्रैल से शराब की दुकानें खुलेंगी, केवल 36 दुकानों में बिकेंगी शराब।"
गूगल पर रिवर्स सर्च करके इस सूचना को सटीक की-वर्ड्स के माध्यम से इस घटना को तलाशना शुरू किया। हमें केंद्रीय कानून और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक ट्वीट मिला, जिसमें इसके बारे में डिटेल्स थी। इस सूची में स्वास्थ्य सेवा, कृषि, बागवानी, मत्स्यपालन और पशुपालन शामिल हैं।
इस विषय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की एक बैठक हुई थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया और कहा गया कि बंद के दौरान कोई भी छूट गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी, लेकिन यह भी कहा गया कि राज्य सरकारें अपने तरीके से नियमों को सख्ती से भी लागू कर सकती हैं।
- फिर हमने इस खबर को प्रामाणिक वेबसाइट पर सर्च करना शुरू किया
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक फेहरिस्त मिली जिसमें
- केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, जिन सेवाओं और गतिविधियों को 20 अप्रैल से छूट दी गई है
- यह छूट 20 अप्रैल से देश के उन इलाकों में लागू हो गई है,जहां पर कोरोना का प्रभाव नहीं के बराबर या बहुत ही ज्यादा कम है।
- इस लिस्ट में उन सब सेक्टर का वर्णन है जिनको छूट दी गई है।
- मगर यह साफ है इसमें शराब कारोबार शामिल नहीं है।
- 15 अप्रैल 2020 को गृह मंत्रालय की तरफ से जारी विस्तृत दिशानिर्देश में जिन सेवाओं और क्षेत्रों को काम करने की सशर्त इजाजत दी गई है उनमें शराब बिक्री शामिल नहीं है और उसको इस लिस्ट में पढ़ा जा सकता है।
गूगल पर न्यूज सर्च करने के दौरान हमें एक खबर मिली, जिसके मुताबिक यह साफ था कि गृह मंत्रालय ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को शराब, गुटखा और तंबाकू जैसे उत्पादों की बिक्री पर 3 मई तक प्रतिबंध लगाए जाने का आदेश भी जारी किया है।
इस आदेश के मुताबिक,यह बात स्पष्ट बोली गई है कि ‘शराब, गुटखा और तंबाकू इत्यादि की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहना चाहिए और यहां- वहां थूकने पर भी निषेध रहेगा।’
19 अप्रैल को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में प्रतिबंधों को जारी रखे जाने के लिए पूर्ण समर्थन किया है।
वेब एड्रेस को जांच लें।
- फोटो : Amar Ujala
फर्जी समाचारों को जांचने का तरीका-
- सबसे पहले प्रामाणिक प्लेटफार्म पर विश्वास करें।
- वेब एड्रेस को जांच लें।
- उसके लोगो (प्रतीक चिन्ह) का तुलनात्मक अध्ययन करें।
- उससे मिलती जुलती साइट्स को देखें।
- उसका फोन्ट, बाईलाइन्स, टैगलाइन और कलर टोन की जांच पड़ताल करें।
- मुख्य तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर उसको गूगल रिवर्स इमेज टूल में डालकर सर्च करें।
- उसका अबाउट पेज देखें।
- साइट कब और कहां रजिस्टर की गई है, उसको देखें।
- क्या और किसी प्लेटफार्म पर भी ऐसी खबरें उपलब्ध है इसको देख लें।
- सनसनीखेज और उकसाने वाली हैडलाइन के प्रति सचेत रहें।
- जहां से खबर आई है, उस मुख्य स्रोत को देख लें।
पड़ताल का परिणाम-
अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा बिलकुल गलत निकला। 20 अप्रैल से जिन कारोबारी गतिविधियों को सशर्त छूट दी गई है, उसमें शराब की बिक्री शामिल नहीं हुई है। 3 मई तक दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद रखे जाने का सरकारी आदेश है, जिसमें अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस वायरल पोस्ट का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।
कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।
*Fact Check By Google Certified Fact Checker.
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
Bibliography and References-
MHA DOC: MHA Guidelines.
https://www.mha.gov.in/sites/default/files/MHA%20order%20dt%2015.04.2020%2C%20with%20Revised%20Consolidated%20Guidelines_compressed%20%283%29.pdf
New lockdown guidelines: No relief for tipplers as sale of liquor banned
https://www.livemint.com/news/india/new-lockdown-guidelines-no-relief-for-tipplers-as-sale-of-liquor-banned-11586930342439.html