फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahawwur Rana: एनआईए की पूछताछ में राणा ने किया दुबई के एक शख्स का जिक्र! हेडली को पहले से थी हमले की सूचना

Sat, 12 Apr 2025 10:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे दिन पूछताछ के दौरान एनआईए को राणा ने बताया कि दुबई के एक शख्स को मुंबई आतंकी हमले की पूरी साजिश की जानकारी थी। डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने कथित तौर पर राणा की दुबई में इस हमले में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
1 of 5
तहव्वुर राणा, मुंबई हमलों का साजिशकर्ता - फोटो : ANI
मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से एनआईए ने शानिवार को कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने आतंकी राणा से मुंबई हमले में शामिल लोगों और हमले से पहले की गई यात्रों को लेकर कई सवाल पूछे हैं। राणा ने पूछताछ में एक दुबई  के शख्स के बारे में जिक्र किया है।  हालांकि अभी उस खबर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

एनआईए की पूछताछ में राणा ने बताया कि दुबई के एक शख्स को मुंबई आतंकी हमले की साजिश की जानकारी थी। डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने कथित तौर पर राणा की दुबई में इस हमले में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता से मुलाकात कराई थी। अमेरिकी जांच एजेंसियों की ओर से भारतीय अधिकारियों को दी गई जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति मुंबई हमले के बारे में जानता था।

US Tariffs: ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट, जानें किन-किन चीजों पर मिलेगी छूट?
विज्ञापन

2 of 5
एनआईए का मुख्यालय - फोटो : पीटीआई
हेडली ने राणा को भारत न जाने के लिए कहा था
एनआईए सूत्रों के अनुसार, डेविड हेडली ने 2008 में राणा को भारत की यात्रा न करने की चेतावनी दी थी। जो इस बात की ओर इशारा करता है कि हेडली को होने वाले हमले के बारे में पता था।  इस शख्स की जानकारी सामने आने के बाद अब एआईए इस बात की जांच रही है कि जिस शख्स से राणा ने मुलाकात की थी क्या वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़ा था, क्या वह पाकिस्तानी सेना का कोई वरिष्ठ अधिकारी था या फिर पाकिस्तान से संचालित किसी आतंकवादी गुट का सरगना था।

एनआईए ने शुक्रवार को राणा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि उसने एनआईआर के सवालों पर गोलमोल जवाब दिए थे। एआईए सूत्रों ने कहा था कि राणा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और सवालों के सही ढंग से जवाब नहीं दे रहा है। वहीं शनिवार को सूत्रों ने बताया कि राणा ने पूछताछ में मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर से संपर्क में रहने की बात कबूल की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
एनआईए मुख्यालय - फोटो : पीटीआई
अन्य भारतीय शहरों को भी दहलाने की साजिश थी?
एनआईए राणा की भारत के कई शहरों में की गई यात्राओं को लेकर भी जांच कर रही है। एनआईए सूत्रों के अनुसार, मुंबई में इस्तेमाल की गई रणनीति अन्य भारतीय शहरों को दहलाने की व्यापक साजिश का हिस्सा हो सकती है।  बता दें कि 2008 में 13 से 21 नवंबर के बीच राणा ने अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ कई शहरों का दौरा किया था। इन शहरों में उत्तर प्रदेश में हापुड़ और आगरा, दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई शामिल हैं। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या ये यात्राएं इसी तरह के हमलों को अंजाम देने के लिए किसी रेकी मिशन का हिस्सा थीं।

 

4 of 5
NIA की गिरफ्त में आतंकी तहव्वुर राणा - फोटो : PTI

वकील से की 30 मिनट बात 
अदालत में राणा ने वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए। अदालत की ओर से नियुक्त वकील से राणा ने करीब 30 मिनट बात की। सुनवाई के दौरान, वह शांत नजर आया और जज के सवालों के सीधे जवाब दिए। सूत्रों के अनुसार, अदालत कक्ष में राणा किसी भी तरह के तनाव में नहीं दिखा। जब उसे बताया गया कि उसे एनआईए मुख्यालय में रखा जाएगा तो राणा ने अपने वकील से इस बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

West Bengal Violence: बंगाल में कब, क्यों, कहां और कैसे हुई हिंसा? यहां जानें, ममता सरकार को हाईकोर्ट से झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तहव्वुर हुसैन राणा, 26/11 आतंकवादी हमले का आरोपी - फोटो : ANI
साजिद मीर के लगातार संपर्क में था
सूत्रों के अनुसार, राणा ने कबूल किया कि वह 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और वैश्विक आतंकवादी साजिद मीर के लगातार संपर्क में था। साथ ही उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-ताइबा सरगना हाफिज सईद को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें