फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालासोर: छात्रा के आत्मदाह मामले में क्या-क्या हुआ? अगले 24 घंटे अहम; सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो एयरलिफ्ट करेंगे

Sun, 13 Jul 2025 05:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर (ओडिशा)

सार

इससे पहले शनिवार को फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय की एक छात्रा ने अपने शिक्षक की ओर से कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया था। साहू को बालासोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
ओडिशा में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : PTI
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि उन्होंने बालासोर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली छात्रा के आगे के इलाज के बारे में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के साथ बैठक करने के लिए अपने साथियों से चर्चा की है। 90% जल चुकी छात्रा ने एक शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा के इलाज के लिए अगले 24 घंटे अहम होने के कारण राज्य सरकार ने जरूरत पड़ने पर उसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के साथ आज सुबह भुवनेश्वर एम्स में पीड़िता से मुलाकात की।

छात्रा का भुवनेश्वर एम्स में इलाज चल रहा
मुख्यमंत्री माझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रा का भुवनेश्वर एम्स में इलाज चल रहा है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। उसकी देखभाल के लिए एक मेडिकल टीम तैनात की गई है। दिल्ली एम्स के प्रोटोकॉल के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। आज मैंने टीम के साथ दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करने पर चर्चा की। यह मीटिंग इलाज को बेहतर बनाने और आगे सुधार की संभावनाओं को तलाशने पर फोकस करेगी।

मेडिकल टीम को प्रतिदिन दो बुलेटिन जारी करने का निर्देश
इस घटना को बेहद गंभीरता से लेने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मेडिकल टीम को प्रतिदिन दो बुलेटिन जारी करने का निर्देश दिया है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद जरूरी उपाय भी लागू किए जाएंगे।

अगले 24 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 24 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम होंगे। जरूरत पड़ने पर हम उसे एयरलिफ्ट भी कर सकते हैं। जांच टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जो भी रिपोर्ट आएगी, सरकार उसे बेहद गंभीरता से ले रही है। हमने मेडिकल टीम को प्रतिदिन दो बुलेटिन जारी करने का भी निर्देश दिया है। हमने कार्रवाई शुरू कर दी है और अगली रिपोर्ट मिलने पर हम अतिरिक्त उपाय लागू करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
ओडिशा में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीएम ने की अहम बैठक। - फोटो : PTI
एम्स भुवनेश्वर के निदेशक ने क्या कहा?
एम्स भुवनेश्वर के निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने आश्वासन दिया कि चिकित्सा टीम बालासोर आत्मदाह मामले की पीड़िता को सबसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही है। उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। छात्रा को गंभीर रूप से जलने के बाद एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, उसका शरीर लगभग 90-95% जल गया था। वह फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर है।

क्या है मामला?
इससे पहले शनिवार को फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय की एक छात्रा ने अपने शिक्षक की ओर से कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया था। ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने एफएम ऑटो कॉलेज की सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू के खिलाफ कथित उत्पीड़न मामले की गहन जांच के लिए शनिवार को एक समिति का गठन किया था। साहू को बालासोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राचार्य और सहायक प्रोफेसर निलंबित
इस बीच ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने 12 जुलाई को कॉलेज की एक छात्रा की ओर से आत्मदाह करने के मामले के बाद और मामले के प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर (स्टेज-I) समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एफएम (ऑटो) कॉलेज, बालासोर के सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य दिलीप कुमार घोष को भी निलंबित कर दिया है। पत्र में लिखा है, 'सरकार का मानना है कि दिलीप कुमार घोष ने मामले को ठीक से नहीं संभाला है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। उन्हें ओडिशा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1962 के नियम 12 के उप-नियम (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।'
विज्ञापन

3 of 6
ओडिशा में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, जांच शुरू - फोटो : PTI
पुलिस ने क्या कहा?
बालासोर के एसपी राज प्रसाद के मुताबिक, पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत जुटा लिए हैं। उन्होंने कहा, 'आत्मदाह का प्रयास करने वाली छात्रा के मामले में शिक्षक के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत जुटाए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया गया है। इस छात्रा ने 30 जून को आंतरिक अनुपालन समिति में शिकायत दर्ज कराई थी। हम उनकी रिपोर्ट के निष्कर्षों की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।' 

4 of 6
मोहन माझी। - फोटो : ANI
सरकार इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी
ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि राज्य सरकार इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के निष्कर्षों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी आत्मदाह मामले की रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अध्यक्ष विजया राहतकर ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को सभी आवश्यक चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई
कांग्रेस ने आठ सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया
इस बीच ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) ने मामले की जांच के लिए राज्य महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी बाहिनीपति की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया है। छात्र का फिलहाल एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है। पैनल में कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस का नाम रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें