फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 17 Jan 2017 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
#सपा के 'सुप्रीमो' बने अखिलेश प्रत्या‌शियों पर जल्द ही लेंगे बड़े फैसले

#नोटबंदी के दौरान सहकारी बैंकों के घोटाले से अनजान है RBI

#श्रीलंका में चीनी निवेश पर अपने पक्ष पर दोबारा विचार करे भारत: चीनी मीडिया

#पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर से दी भारत को धमकी

#IS आतंकियों ने 14 मौलवियों को किया अगवा
विज्ञापन

2 of 6
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा के 'सुप्रीमो' बने अखिलेश प्रत्या‌शियों पर जल्द ही लेंगे बड़े फैसले
समाजवादी पार्टी में एक पखवाड़े से चली आ रही उहापोह अखिलेश यादव को ‘साइकिल’ सिम्बल मिलने के साथ ही खत्म हो गई। अखिलेश अब पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। उनकी चुनावी रणनीति पर अब युद्ध स्तर पर अमल होगा। चुनावी लिहाज से वे जल्द ही कई बड़े फैसले लेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
आरबीआई - फोटो : Getty
नोटबंदी के दौरान सहकारी बैंकों के घोटाले से अनजान है RBI
आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद सहकारी बैंकों में बड़े पैमाने पर लेनदेन में अनियमितता, धांधली और घोटाले का मामला सुर्खियों में था। लेकिन अब नई बात सामने आई है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को इसकी जानकारी ही नहीं है।

4 of 6
d
श्रीलंका में चीनी निवेश पर अपने पक्ष पर दोबारा विचार करे भारत: चीनी मीडिया
चीनी मीडिया ने सोमवार को कहा कि भारत को श्रीलंका में चीनी निवेश पर अपने पक्ष पर दोबारा विचार करना चाहिए और उसे ईर्ष्या भावना के बजाय इस द्वीप राष्ट्र में बंदरगाह के विकास में शामिल होना चाहिए। दक्षिण श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह को चीन को सौंपे जाने के श्रीलंका के फैसले के संदर्भ में ग्लोबल टाइम्स में एक लेख में कहा गया कि यह समझा जा सकता है कि कुछ एशियाई देशों के लिए सहयोग को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Reuters
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर से दी भारत को धमकी
पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकतों में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अक्सर बेबुनियाद तरीके से धमकियां देते रहने वाले ख्वाजा ने एक बार फिर से सोमवार को भारत को धमकी दे डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ISIS
IS आतंकियों ने 14 मौलवियों को किया अगवा
अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि इस्लामी स्टेट (आईएस) आतंकियों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत एक मदरसे में धावा बोलकर 14 मौलवियों को अपहृत कर लिया। मौलवी मदरसे में धार्मिक शिक्षा दे रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें