# हिमाचल में हादसा: निजी बस के ब्यास नदी में गिरने से 15 की मौत
# हाथ में तलवार देते हो और चाहते हो कि तलवार न चलाऊं: अखिलेश यादव
# भोपाल एनकाउंटरः मारे गए तीन सिमी सदस्यों को कोर्ट ने किया था बरी
# जापान से 10 हजार करोड़ की कीमत के 1 दर्जन US-2i विमान खरीदेगा भारत
# 13 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ गरजीं तोपें, तबाह की कई पाक चौकियां
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ANI
हिमाचल में हादसा: निजी बस के ब्यास नदी में गिरने से 15 की मौत
हिमाचल के जिला मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्राइवेट बस के ब्यास नदी में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
हाथ में तलवार देते हो और चाहते हो कि तलवार न चलाऊं: अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को बांटने वाली ताकतों को देश में चुनकर नहीं आने देंगे। सपा देश में एक बार फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने देवगौड़ा के भाषण का हवाला देते हुए कहा, यूपी देश का भविष्य है, हम ये साबित करके बताएंगे।
4 of 6
भोपाल एनकाउंटरः मारे गए तीन सिमी सदस्यों को कोर्ट ने किया था बरी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिवाली की रात हुए प्रतिबंधित संगठन सिमी के आठ सदस्यों के एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, लगभग एक साल पहले खांडवा कोर्ट ने मारे गए 8 सिमी सदस्यों में से 3 के खिलाफ मिले सबूतों को अविश्वसनीय करार दिया था।
विज्ञापन
जापान से 10 हजार करोड़ की कीमत के 1 दर्जन US-2i विमान खरीदेगा भारत
5 of 6
- फोटो : amphibious aircraft.
जापान से 10 हजार करोड़ की कीमत के 1 दर्जन US-2i विमान खरीदेगा भारत
अगले हफ्ते शुरू हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान भारत 10 हजार करोड़ रुपए की लागत के एक दर्जन तेज गति वाले US-2i विमान खरीद सकता है। 11-12 नवंबर को पीएम मोदी जापन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देश असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
13 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ गरजीं तोपें
6 of 6
- फोटो : File Photo
13 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ गरजीं तोपें, तबाह की कई पाक चौकियां
भारतीय सेना ने पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त करने के लिए तोप का इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने पहली बार इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में तोप का इस्तेमाल किया गया है।