फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम से पहले छोटी बहू भी कर चुकी हैं मोदी की तारीफ, Viral हुई थी सेल्फी

Tue, 25 Oct 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अपर्णा यादव
समाजवादी पार्टी में झगड़े के बीच मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने अखिलेश को नशीहत देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपने संघर्ष और दृढ़ इच्छा से वह प्रधानमंत्री बने। वह हमेशा कहते हैं, मैं अपनी मां को नहीं छोड़ सकता और वो उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं। 

बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे के किसी सदस्य ने नरेंद्र मोदी की तारफी की हो। उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव मोदी की तारीफ कर चुकी हैं।

आगे पढ़िए अपर्णा ने क्या कहा था...
विज्ञापन

2 of 7
अपर्णा यादव

गौ हत्या पर चल रहे विवाद के बीच वह मोदी के साथ सेल्फी शेयर की थीं और गौ हत्या के खिलाफ सोशल साइट्स पर पोस्ट लिखी थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
अपर्णा यादव

दादरी में पीट-पीट कर की गई अखलाक की हत्या के बाद अहिष्णुता पर बहस छिड़ी थी। इस बीच आमिर खान के बयान का मुलायम सिंह यादव ने समर्थन किया था, जबकि अपर्णा यादव ने खुलकर विरोध किया था। 

4 of 7
अपर्णा यादव
अपर्णा  सार्वजनिक रूप से यूपी सरकार के काम पर भी सवाल उठा चुकी हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में तो सिर्फ एक ही मंत्रालय चलता है जिसका नाम है भौकाल मंत्रालय। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था 'मैंने भौकाल शब्द का इस्तेमाल भी दूसरे अर्थों में किया था लेकिन इसे भी गलत समझा गया। जब देश में मुझ जैसी महिला की बातों को गलत तरह से पेश किया जा सकता है तो समझ लीजिए कि बाकी महिलाओं के साथ क्या होता होगा।'
विज्ञापन

5 of 7
अपर्णा यादव

इससे पहले भी महिला सुरक्षा पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि,"महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितनी भी हेल्पलाइन लॉन्च की गईं उनमें अधिकतर बेकार रहीं। 100 नंबर ही सबसे बेहतर है।" उन्होंने तब कहा जब कुछ दिन पहले ही अखिलेश सरकार ने 1090 हेल्पलाइन लॉन्च की थी। अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव जहां एक ओर इस हेल्पलाइन का प्रचार कर रही थीं वहीं दूसरी ओर अपर्णा का ये बयान सुर्खियों में छाया था।
विज्ञापन

6 of 7
अपर्णा यादव

अपर्णा का पूरा नाम अपर्णा बिष्ट यादव है। वह सामाजिक संगठन 'हर्ष फाउंडेशन' के साथ जुड़ी हुई हैं और महिलाओं के लिए कैंपेन चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपर्णा यादव
अपर्णा मैचेस्‍टर यूनिवर्सिटी से पोस्‍ट ग्रेजुएट(इंटरनेशनल रिलेशंस एंड पॉलिटिक्‍स) हैं। उन्‍होंने क्लासिकल संगीत भी सीखा है। मुलायम परिवार द्वारा आयोजित सैफई महोत्‍सव में वह हर बार परफॉर्म करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें