फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में ईद की रौनक, इन राजनेताओं ने इस अंदाज में मनाया जश्न

Wed, 05 Jun 2019 05:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ईद - फोटो : PTI
करीब एक महीने के इंतजार के बाद मंगलवार की रात जब फलक पर ईद का चांद नजर आया, तो मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद दिखते की देशभर में लोग एक दूसरे को ईद की बधाईयां देने लगे। सभी लोग इस पाक त्योहार के अवसर पर पुराने गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ नेता राजनेता भी ईद की खुशियां मनाने में पीछे नहीं हैं।
कैसे नेता मना रहे हैं ईद देखें। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ईद - फोटो : PTI
देश में आज (बुधवार) ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही चहल पहल का माहौल है। बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष सभी मिठाई और सेवईयों के साथ एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। सभी लोग नए कपड़े पहन कर ईद की नमाज अदा करने के बाद घरों और मस्जिदों में इबादत कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 9
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : PTI
नरेंद्र मोदी कैबिनेट के एक मात्र मुस्लिम चेहरे और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ में ईद की नमाज अदा की। नकवी मोदी के पिछले कार्यकाल में भी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रह चुके हैं।


 

4 of 9
मुख्यमंत्री कमलनाथ, रजा मुराद, दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उनके साथ अभिनेता रजा मुराद भी नजर आए।
विज्ञापन

5 of 9
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : PTI
ईद के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में लोगों के साथ खुशियां साझा कीं और सभी को मुबारकबाद दी। सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों की खुशहाली व अमन-चैन, भाईचारे की दुआ मांगते हुए उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं वे धार्मिक नहीं कहलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
लाल कृष्ण आडवाणी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
भाजपा नेताओं ने ईद का यह पाक त्योहार शाहनवाज हुसैन के साथ मनाया। वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने उनसे मुलाकात की और त्योहार की बधाईयां दी।
विज्ञापन

7 of 9
शाहनवाज हुसैन के साथ भाजपा नेताओं की ईद - फोटो : PTI
उनके अलावा अनुराग ठाकुर, पियुष गोयल, डॉ हर्षवर्धन समेत कई अन्य नेताओं ने भी शाहनवाज हुसैन को मुबारकबाद दिया।

8 of 9
फारूक अब्दुल्लाह - फोटो : PTI
नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्लाह ने जम्मू-कश्मीर की एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। स्वास्थ्य कारणों से वो जमीन पर बैठ पाने में असमर्थ थे, इसलिए कुर्सी पर बैठ कर ही इबादत किया।
विज्ञापन

9 of 9
नितिन गडकरी - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नितिन गडकरी भी आज के दिन ईद के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने लोगों को ईद के ढेरों मुबारकबाद दिए।

यहां वीडियों में भी देखेें नेताओं ने कैसे मनाई ईद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें