फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सिंगल मदर तो किसी ने शादी से पहले ही बच्चों को लिया गोद, जानिए ऐसे सेलेब्स के बारे में

Sun, 12 May 2019 03:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महिला सेलेब्स - फोटो : Social Media
यूं तो फिल्मी सेलेब्स के बच्चों के बारे में खबरें आती ही रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी के पहले ही बच्चों को गोद लिया है जबकि कई सिंगल मदर हैं। जानिए उनके बारे में:
विज्ञापन

2 of 6
sushmita sen
सुष्मिता सेन: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सिंगल मदर हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली बेटी रिनी को गोद लिया था। जिसके लिए उन्हें कई कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
Angelina Jolie
एंजेलिना जॉली: हॉलीवुड की मशहूर सेलिब्रिटी एंजलिना जॉली ने अभिनेता ब्रेड पिट से शादी करने के बाद 4 बच्चों को गोद लिया। उन्होंने पहला बच्चा साल 2002 में गोद लिया था। वर्तमान में एंजलिना छह बच्चों की मां हैं। 


 

4 of 6
Raveena Tandon
रवीना टंडन: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने साल 1995 में दो बच्चियों पूजा और छाया को गोद लिया था। उस समय इन दोनों बच्चियों की उम्र क्रमश: 11 साल और 8 साल की थी। रवीना ने 22 फरवरी 2004 को बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की।

 
विज्ञापन

5 of 6
नीलम कोठारी - फोटो : Social Media
नीलम कोठारी: बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी का जन्म हांगकांग में हुआ था। इन्होंने अक्टूबर 2000 में ब्रिटिश बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी कर लीष लेकिन यह शादी कम ही समय चल सकी। जिसके बाद नीलम ने जनवरी 2011 को अभिनेता समीर सोनी से शादी की। शादी के 2 साल बाद, उन दोनों ने 2 सितंबर 2013 को एक बेटी को गोद लेने का फैसला किया और उसका नाम अहाना रखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोभना - फोटो : Social Media
शोभना: दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री शोभना ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। इसके अलावा वह भरतनाट्यम कलाकार भी हैं। शोभना ने वर्ष 2010 में केरल से एक बच्ची को गोद लिया था। उस समय बच्ची की उम्र मात्र 6 माह थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें