फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 3 साल: काफी अहम रहीं प्रधानमंत्री की ये विदेश यात्राएं

Mon, 15 May 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 9
अपने 3 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा के लिए लगभग 3.4 लाख किलोमीटर तक उड़ान भर चुके हैं। ये दुनिया का करीब आठ बार भ्रमण करने के बराबर है। प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के लिए चार्टर्ड प्लेन पर 275 करोड़ रुपए खर्च किए गए, इसमें उनकी पांच विदेश यात्राओं का खर्च शामिल नहीं है क्योंकि उन पांच यात्राओं का खर्च का ब्योरा सरकार के पास नहीं है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पिछले 3 सालों में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई महत्वपूर्ण विदेश यात्राएं-
विज्ञापन

2 of 9
साल 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने कुल आठ देशों का दौरा किया था। उनकी पहली विदेश यात्रा भूटान से शुरू हुई और इसके बाद वह ब्राजील, नेपाल, जापान, अमेरिका, म्‍यांमार, ऑस्‍ट्रेलिया और फिजी गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2014 में नेपाल का आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा किया। इस यात्रा की खासियत ये थी कि यह 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नेपाल दौरा था।

4 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-मंगोलिया के 60वीं कूटनीतिक वर्षगांठ पर मंगोलिया की यात्रा की थी। इस यात्रा के बाद मोदी मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन

5 of 9
सितंबर 2015 में, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान न्यूयॉर्क का दौरा किया था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की।  इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया में शीर्ष फॉर्च्यून के 500 सीईओ के साथ बातचीत की थी।
विज्ञापन

6 of 9
2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा का दौरा किया था। पिछले 42 वर्षों के बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री पहला कनाडा का दौरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने के नजरिए से काफी अहम थी।
विज्ञापन

7 of 9
25 दिसंबर 2015 को मोदी ने अचानक पाकिस्तान की यात्रा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। वहा पाकिस्तान अपने समकक्ष नवाज शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। यह मोदी की पहली और किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 11 साल बाद पहली पाकिस्तान यात्रा थी। 

8 of 9
सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम की यात्रा की थी। पिछले 15 सालों में इस कम्युनिस्ट देश की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस यात्रा में उन्होंने वियतनाम के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन

9 of 9
इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा भी अपने आप में काफी अहम रही। इस दौरे के दौरान मोदी 14वें अंतरराष्ट्रीय वेसाक दिवस में शामिल हुए थे। इस यात्रा में उन्होंने बनारस से श्रीलंका के बीच सीधी विमान सेवा की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें