फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के तीन साल, ये रहीं तीन सालों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

Tue, 16 May 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 10
किसी भी पार्टी का कार्यकाल क्यों न हो, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो जारी रहता ही है, लेकिन तीन सालों में मोदी सरकार की कुछ उपलब्धियां हैं जिनसे कोई भी इंकार नहीं कर सकता। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि तीन सालों के कार्यकाल में इस सरकार ने कहां-कहां अपने झंडे गाड़कर अपने विरोधियों को नेस्तनाबूत किया।
विज्ञापन

2 of 10
डिजिटल इंडिया-
पिछले साल मोदी सरकार के अचानक से लिए नोटबंदी के फैसले से भले ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी हो, लेकिन इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता कि इससे कैशलेस इंडिया को बढ़ावा मिला। देश का डिजिटलाईजेशन हुआ। हाथ में पैसे न होन पर लोगों ने डिजिटल तरीकों पर गौर करना शुरू किया। मोदी सरकार ने कैशलेस इंडिया के लिए भीम ऐप की भी शुरूआत की।
विज्ञापन

3 of 10
दक्षिण एशियाई देशों के लिए सेटेलाइट-
मोदी पड़ोसी देशों के लिए भी लाभकारी साबित हुए। इसरो ने साउथ एशिया सेटेलाइट का इस महीने सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। GSAT-9 से मिलने वाले डेटा को नेपाल, भूटान, मालदीव, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा इस सेटेलाइट योजना में भाग लेने वाले देशों को सुरक्षित हॉटलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा जो आपदा प्रबंधन में मददगार होगा।

4 of 10
मोदी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना-
देश के आम नागरिकों के लिए ये काफी मददगार योजना साबित हो रही है। इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है और इस योजना के माध्यम से महिलाओं को चूल्हे से होने वाले धुंए से मुक्ति भी मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 10
मोदी की विदेश यात्राएं-
वैसे तो विपक्षी पार्टियों ने मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर हमेशा उनका मजाक ही उड़ाया है, लेकिन मोदी ने विदेश यात्राएं करके अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा दिया है। चाहे मोदी की अमेरिका यात्रा हो, नेपाल यात्रा या फिर कनाडा यात्रा जिसमें उन्होंने रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में से जुड़ी परियोजनाओं के लिए समझौता किया।
विज्ञापन

6 of 10
रेल बजट को आम बजट से जोड़ना-
मोदी सरकार के कार्यकाल में रेल बजट को आम बजट से जोड़कर 90 साल पुरानी परंपरा को समाप्त कर दिया गया। अब रेल मंत्रालय का वित्तीय लेखा जोखा भी आम बजट का उसी तरह से हिस्सा है, जैसे दूसरे मंत्रालय के लिए होता है। 
विज्ञापन

7 of 10
वन रैंक वन पेंशन-
कई सालों से लटके पड़े वन रैंक वन पेंशन को मोदी सरकार ने अमली जामा पहनाया। सैनिकों की मांग को पूरा करते हुए मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को हरी झंडी दी।

8 of 10
रीयल एस्टेट बिल-
मोदी सरकार ने रीयल एस्टेट कानून को भी मान्यता दी। इससे निजी बिल्डरों से फ्लैट खरीदने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। निजी बिल्डरों ने फ्लैट खरीदने वाले लोग बिल्डरों से मनमाने रवैये से परेशान होते थे।

9 of 10
जीएसटी बिल-
संविधान संशोधन करके लंबे समय से अटके पड़े जीएसटी बिल को पारित करवाया गया। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों को भी इस बिल को विधानसभाओं में पारित करने के लिए प्रोत्याहित किया। 
विज्ञापन

10 of 10
सर्जिकल स्ट्राइक-
सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। नियंत्रण रेखा पर तो भारत ने पाक को सबक सिखाया ही इसके अलावा म्यांमार में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन भी किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें