फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: ओडिशा में दिखा मिनी इंडिया, कोणार्क और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में नृत्य के साथ अद्भुत सैंड आर्ट

Mon, 02 Dec 2024 04:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को वार्षिक कोणार्क नृत्य महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव शुरू हुआ। प्रदेश में पर्यटन सीजन की शुरुआत का प्रतीक इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया। महोत्सव की शुरुआत में नृत्य के साथ अद्भुत सैंड आर्ट देखने को मिला। 
विज्ञापन
1 of 9
ओडिशा में कोणार्क और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव शुरू - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को वार्षिक कोणार्क नृत्य महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव शुरू हुआ। प्रदेश में पर्यटन सीजन की शुरुआत के प्रतीक इस महोत्सव में मिनी इंडिया का स्वरूप देखा गया। कला महोत्सव की शुरुआत नृत्य के साथ अद्भुत सैंड आर्ट को देखने को मिला। सीएम चरण मोहन माझी के साथ उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने दीप जलाकर इस महोत्सव की शुरुआत की।

विज्ञापन

सीएम चरण मोहन माझी ने मोहत्सव का किया उद्घाटन

2 of 9
सीएम मोहन चरण माझी ने किया उद्घाटन - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
ओडिशा के पर्यटन सीजन की शुरुआत के प्रतिक इस महोत्सव का उद्घाटन सीएम मोहन चरण माझी ने की। 
विज्ञापन

मोहत्सव में दिखा नृत्य के साथ अद्भुत सैंड आर्ट

3 of 9
नृत्य के साथ महोत्सव की शुरुआत - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
कोणार्क और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव का उद्घाटन संध्या में भारत की समृद्ध शास्त्रीय नृत्य परंपराओं का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल संगीत महाविद्यालय, भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य और गायन से हुई।

कला के नए आयाम किए प्रस्तुत

4 of 9
कोणार्क और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
कोणार्क और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव के साथ ही 14वें अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव ने चंद्रभागा समुद्र तट पर कला के नए आयाम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चलेगा महोत्सव

5 of 9
वार्षिक कोणार्क नृत्य मोहत्सव - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
पांच दिवसीय महोत्सव ओडिशा पर्यटन, ओडिशा संगीत नाटक अकादमी (ओएसएनए) और ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन संध्या में भारत की समृद्ध शास्त्रीय नृत्य परंपराओं का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और डीडी भारती पर होगा सीधा प्रसारण

6 of 9
ओडिशा संगीत नाटक अकादमी की प्रस्तुति - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
कोणार्क महोत्सव का ओडिशा पर्यटन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है और 1 से 5 दिसंबर तक डीडी भारती पर भी इसे प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

ओडिसी नृत्य और गायन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

7 of 9
ओडिशा संगीत नाटक अकादमी - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल संगीत महाविद्यालय, भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य और गायन से हुई, जिसके बाद नई दिल्ली के मालती श्याम और उनके समूह ने कथक प्रदर्शन किया।

महोत्सव में भगवान शिव की गतिशील ऊर्जा की कहानियों को दर्शाया गया

8 of 9
अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
ओडिसी प्रदर्शन भगवान जगन्नाथ के आह्वान से शुरू हुआ, जिसमें दिव्य शक्ति और शक्ति के स्त्री रूप में भगवान शिव की गतिशील ऊर्जा की कहानियों को दर्शाया गया। कथक नृत्य में जटिल लय और तरल आंदोलनों के माध्यम से भक्त और भगवान के बीच शाश्वत बंधन का उत्सव मनाया गया। यह प्रदर्शन मालती श्याम द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था।
 
विज्ञापन

महोत्सव में 129 रेत कलाकारों ने लिया भाग

9 of 9
वार्षिक कोणार्क नृत्य मोहत्सव - फोटो : पीटीआई / एएनआई / एक्स@odisha_tourism
महोत्सव में 129 रेत कलाकारों ने भाग लिया, जिनमें आठ अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का योगदान था। इस वर्ष के विषयों पर आधारित 35 रेत कला कृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, ओडिया अस्मिता और विश्व विरासत जैसे विषय शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें