फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर तूफान में फंस गए हैं तो क्या करें और क्या न करें?

Tue, 08 May 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
dust storm
देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर, चंड़ीगढ़, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में एक देर रात एक उच्च तीव्रता धूल वाले तूफान ने दस्तक दी। भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी है कि मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर 'बवंडर' उठेगा। मौसम विज्ञान के महानिदेशक के जे रमेश ने बताया कि दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
रेतीला तूफान
दोपहर बाद 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इन हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। जब मौसम खराब होगा तो उससे 40 मिनट पहले ही काले बादल दिखेंगे। दिल्ली सरकार सहित सभी राज्यों की सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर स्कूलों की जहां छुट्टी कर दी है वहीं एक 'डूज और डोंट' भी जारी किया है। पिछले सप्ताह आए तूफान में देश के विभिन्न राज्यों में करीब 124 लोगों की मौत हुई वहीं 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
आंधी-तूफान
 विशेषज्ञों ने बताया है कि आंधी तूफान की स्थिति में घर और ऑफिस परिसर में रहना चाहिए। आंधी तूफान के दौरान यात्रा न करें, अगर आप अपनी गाड़ी से हैं तो तार-पेड़, टीन शेड और बिजली के खंभों से दूर खड़ी करें। अगर अचानक अंधेरा हो गया हो तो डिपर लाइट का प्रयोग करें। 

4 of 7
- फोटो : ANI
ट्रैफिक
 घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट जरूर देखें ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सलाह :

5 of 7
Delhi Dust Storm - फोटो : ANI
  1. धूल भरी आंधी के दौरान दमा के मरीज, सांस के मरीज घर में ही रहें, मास्क लगाएं, घर के खिड़की-दरवाजे भी बंद रखें
  2.  घर में नवजात बच्चे हों तो खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद रखें 
  3. अस्थमा के मरीज जब तक तेज हवा चलती रहे, वे घर के अंदर ही रहें, घर में भी अपने साथ में इनहेलर रखें। 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान :

6 of 7
storm
  • तेज हवाएं 40 साल पुराने घरों को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये तेज आंधी-तूफान में ढह भी सकते हैं। ऐसे में लोग सचेत रहें। 
  • पुराने पेड़ आंधी-तूफान में सबसे पहले गिरते हैं। इससे जान-माल का नुकसान भी होता है। तूफान के समय ऐसे पेड़ों से दूर रहें। 
  • सांस के रोगी मास्क लगाकर रखें ताकि हवा में मौजूद धूल के कण फेफड़ों में न पहुंचे। 
  • इरिटेशन होने पर आंखें पानी से साफ करें, गंभीर हालात हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
  • अगर आकाश अंधेरा हो रहा हो और हवाएं तेज हो तो बिजली गरजने की आवाज आए तो बिजली में फंसने के चांसेज हैं।
  • घर में सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी किट तैयार रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान :

7 of 7
storm
  • घर में मरम्मत का काम समय से पहले करा कर रखें, किसी भी धारदार चीजों को खुला न छोड़ें
  • अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर हो तो उसे घर में ही रखें। 
  • मौसम पर लगातार नजर रखें।
  • बिजली के उपकरणों का प्लग तूफान और बिजली चमकने के दौरान निकाल दें।
  • बिजली चमकने के दौरान नहाने और पानी के प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि कई बार आकाशीय बिजली पानी के पाइप से भी आती है। 
  • पेड़ और  किसी भी मेटल शीट के बने शेल्टर के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए
  •  आंधी के तूफान के दौरान  यदि आप कार, बस या फिर किसी ढंकी हुई गाड़ी में हो तो वहीं रुक जाएं। 
  • यही नहीं पानी, पूल और तलाब और नदियों में इस दौरान जाने से बचना चाहिए। और जल्दी ही किसी सुरक्षित जगह पर खड़े हों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें