राजघाट पर अतिथि पुस्तिका में हस्ताक्षर करते पुतिन
- फोटो : x @mfa_russia
राजघाट पहुंचने से पहले राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत दिया। इस दौरान भारतीय और रूसी राष्ट्रगान की धुनों के बीच उन्हें त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, सीडीएस जनरल अनिल चौहान समेत कई भारतीय और रूसी अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें -
Putin India Visit in Photos: राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
चार साल बाद भारत दौरा
राष्ट्रपति पुतिन चार साल बाद भारत आए हैं और इस दौरान वे 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में शामिल हुए हैं। गुरुवार रात दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल से हटकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। दोनों नेता एक ही कार में पीएम आवास तक भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि 'भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है' और वह पुतिन का भारत में स्वागत कर खुश हैं।