फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD की चेतावनी जारी; पुलिस-BMC अलर्ट

Thu, 26 Sep 2024 03:19 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई में मौसम की मार, ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगड, रत्नागिरी के अलावा कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र , कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश के आसार हैं। लापरवाही या हादसा? 45 वर्षीय महिला की मौत पर गंभीर सवाल
खराब मौसम के कारण मुंबई में ही एक हादसे में महिला की मौत की खबर भी सामने आई। अंधेरी के MIDC इलाके में खुले नाले में 45 वर्षीय महिला विमल गायकवाड़ डूब गई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड ने उसे बचाया और कूपर अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे परिचालन बाधित, ट्रेनों की अधिकतम गति पर अंकुश
मूसलाधार बारिश के कारण गोवंडी-मानखुर्द के बीच चलने वाली मुंबई लोकल ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि पटरियों पर पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें  रात 11.23 बजे सेवाएं फिर से शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ट्रेनें सावधानी के साथ चलाई जा रही हैं। गति को अधिकतम 25 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखा गया है।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार; लोगों से घरों में ही रहने की अपील

2 of 8
मुंबई में बारिश के बाद के हालात - फोटो : एएनआई
बुधवार को मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा गया। रात करीब 11.30 बजे मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन हुआ। मुंबई के कुर्ला ईस्ट, नेहरू नगर, चेंबूर में भी जलभराव की तस्वीरें सामने आईं। कुर्ला पुल पर भी गाड़ियां रेंगती रहीं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी स्वप्निल सरनोबत ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण लोग करीब 3 घंटे तक हलकान हुए। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
घरों में ही रहें; आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें
विज्ञापन

जिला प्रशासन की घोषणा- पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

3 of 8
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : पीटीआई
पुणे जिला कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे ने मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान और बुधवार को लगातार हुई बारिश के बाद कहा, बृहस्पतिवार को पुणे शहर और पिंपरी चिंचवड़ में सभी स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि आईएमडी ने पुणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मूसलाधार बारिश के बाद रेलवे यात्रियों को भी हुई परेशानी

4 of 8
मुंबई में बारिश के बाद रेलवे यात्री हुए हलकान - फोटो : एएनआई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद रेलवे यात्रियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के पास से आई तस्वीरों और वीडियो में यात्रियों को पटरियों पर पैदल चलते और सुरक्षित ठिकानों की तरफ जाने की जद्दोजहद करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मुंबई लोकल के परिचालन पर मध्य रेलवे क्या बोला?

5 of 8
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुंबई के नेहरू नगर इलाके में भी जलभराव

6 of 8
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कुर्ला ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार, जलभराव के कारण जाम में फंसे रहे लोग

7 of 8
मुंबई में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मुंबई में बारिश के कारण 14 उड़ानों का रास्ता बदला

8 of 8
मुंबई में बुधवार-गुरुवार बारिश के बाद रात का मंजर - फोटो : एएनआई
खराब मौसम के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर विमानन यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने 14 उड़ानों को लैंड करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जिन 14 उड़ानों को मार्ग परिवर्तन कर विमानों को दूसरे शहरों के हवाईअड्डों पर लैंड कराया गया, इसमें नौ उड़ान इंडिगो की थीं। दो उड़ान विस्तारा और एअर इंडिया, आकासा, गल्फ एअर की एक-एक उड़ानों को भी दूसरे शहर में डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें