महाराष्ट्र के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे के शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। भोकरदन सीट से विधायक संतोष दानवे कल गुरूवार को शिक्षक राजेश सरकटे की बेटी रेणु के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
2 of 6
इस शाही शादी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। इस शादी के लिए बाईपास रोड के पास 5-6 एकड़ जमीन को आलीशान महल की तरह सजाया गया था। इस शादी में करोड़ों के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
3 of 6
इस शाही शादी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत कई मशहूर राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। शादी में 20-25 हजार विशेष मेहमानों के अलावा करीब डेढ़ लाख आम लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। खाने के लिए राजस्थान के खास कारीगरों को बुलाया गया था।
4 of 6
इतना ही नहीं शादी में अच्छी खासी सिक्योरिटी की भी व्यवस्था की गई थी। पूरी शादी के दौरान पुलिस वाले वहां मुस्तैद दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
इस शादी से आम लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शादी में शामिल होने आए मेहमानों के कारों की लंबी कतार से सड़कें घंटों तक जाम रहीं।
इस शादी में पैसे को पानी की तरह बहाए जाने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया है। किसान नेता जयाजी राव सुर्यवंशी शिकायत भरे लहजे में कहते हैं जहां लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है वहीं इस शादी में सैकड़ों टैंकर पानी जमीन पर बहा दिए गए।