2019 कुंभ से शुरू हुआ द्वादश माधव का कायाकल्प
2019 के कुंभ से पहले राज्य सरकार ने द्वादश माधव मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इसके साथ ही द्वादश माधव की परिक्रमा फिर से शुरू हुई। इस महाकुंभ से पहले सभी द्वादश माधव मंदिरों की उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कायाकल्प किया है। मंदिरों में साजसज्जा का काम करने के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया गया है। इन मंदिरों में मनमोहक मुख्य द्वार निर्मित किए गए हैं। साथ ही चाहरदीवारी निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, शू रैक, इंटरलॉकिंग और लैंडस्केप, पाथवे, सड़क और फुटपाथ, बेंच, कूड़ादान, यात्री शेड, प्रकाश व्यवस्था लैंप और पार्किंग आदि का इंतजाम किया गया है।