फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणानिधि: जानें कैसे फिल्मी दुनिया के बादशाह से बने राजनीति के चाणक्य

Tue, 07 Aug 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले एम करुणानिधि ने शाम 6.10 मिनट पर आखिरी सांस ली।  करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि का इलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था। कावेरी अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर उनके निधन की सूचना दी।

दक्षिण भारत की राजनीति में माथुवेल करुणानिधि का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नाम है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के मुखिया और पांच बार के मुख्यमंत्री इस समय कावेरी अस्पताल में लबें समय भर्ती थे। उनकी हालत कल से बिगड़ी और बिगड़ती ही गई।

अपने नेता कि बिगड़ती हालत की वजह से राज्य के लोग काफी परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 94 साल के नेता यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के साथ ही उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं। करुणानिधि का जन्म 3 जून 1924 को नागपट्टिनम जिले के थिरुक्कुवलाई गांव में मुथुवेलु और अंजू के घर हुआ था। आज हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
केवल 14 साल की उम्र में करुणानिधि ने स्थानीय युवाओं के लिए एक संस्थान की स्थापना की थी। जिसके जरिए वह राजनीतिक विचारधारा वाला हाथों से लिखा हुआ अखबार मानावर नेसान निकाला करते थे। यह बाद में पार्टी का मुखपत्र बन गया।
विज्ञापन

3 of 10
साल 1957 से 2016 के बीच अपने राजनीतिक करियर के दौरान करुणानिधि ने 13 चुनावों में हिस्सा लिया लेकिन कभी कोई सीट नहीं हारे। उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।

4 of 10
करुणानिधि का असली नाम दक्षिणमूर्ति है। राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले वह तमिल फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखा करते थे। उन्होंने 1950 में मंथिरी कुमारी फिल्म लिखी थी। यह फिल्म एक्टर एमजी रामचंद्रन के लिए टर्निंग प्वाइंट था।
विज्ञापन

5 of 10
करुणानिधि ने 1952 में आई शिवाजी गणेशन की डेब्यू फिल्म परशक्ति की स्क्रिप्ट लिखी थी। यह फिल्म ना केवल तमिल इतिहास की महान फिल्म बनी बल्कि इसके डायलॉग भी काफी मशहूर हुए। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की लेकिन इसे काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 10
साल 2011 में आई फिल्म पोन्नार शंकर और इलैयगनम करुणानिधि ने ही लिखी थी।
विज्ञापन

7 of 10
1957 के चुनाव में करुणानिधि ने तमिलनाडु की कुलीथलाई सीट पर जीत हासिल की थी। 1967 में डीएमके के सत्ता में आने के बाद उन्हें सार्वजनिक कार्यों का मंत्री बनाया गया था।

8 of 10
करुणानिधि 1971, 1976, 1991, 2001 और 2011 में पांच बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने तीन शादियां की। अपनी शादीशुदा जिंदगी से उनके 4 बेटे और दो बेटियां हैं।

9 of 10
करुणानिधि बहुत बड़े नास्तिक हैं। उन्होंने कई बार इसके बारे में बोला भी है। 
विज्ञापन

10 of 10
m karunanidhi
करुणानिधि को लिट्टे का हमदर्द माना जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन को अपना अच्छा दोस्त बताया था। लिट्टे वही संगठन है जिसने राजीव गांधी की हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें