फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से रसोई गैस सिलिंडर खुद लाएं और पाएं इतने रुपये वापस, जानें ऐसे और भी नियम

Sun, 20 Dec 2020 08:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
देश के लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए गैस सिलिंडर का प्रयोग होता है, लेकिन कई बार उपभोक्ता गैस कनेक्शन लेने के बाद इस पर मिलने वाले फायदे से अंजान होता है। ऐसे में कई लोग इसका फायदा उठाकर उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार भी बना लेते हैं। उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए आइए हम आपको कुछ नियम बताते हैं, जिनके पालन से न सिर्फ आप सावधान रहेंगे, बल्कि पैसाेेें की भी बचत होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
सिलिंडर को गोदाम से लाने पर होता है इतना फायदा
उपभोक्ता के पास इस बात का अधिकार है कि वह अपने गैस सिलिंडर को सीधे गोदाम से जाकर ला सकता है। ऐसा करने पर वह एजेंसी से 19.50 रुपये वापस ले सकता है। ये सभी एजेंसी के कनेक्शन के लिए मान्य है। किसी भी एजेंसी के पास यह राशि देने से इनकार करने का अधिकार नहीं है। दरअसल, जब आप घर पर सिलिंडर की डिलीवरी कराते हैं, तो यह राशि आपसे उस दौरान ली जाती है, लेकिन अगर आप खुद ही सिलिंडर लाते हैं, तो इस राशि को ले सकते हैं। पहले डिलीवरी चार्ज 15 रुपये था, हाल ही में इसे बढ़ाकर 19.50 रुपये किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एजेंसी राशि देने से इनकार करे तो क्या करें 
गोदाम से सिलिंडर लाने के बाद अगर कोई एजेंसी इस राशि को देने से इनकार करती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत भी कर सकता है। टोल फ्री नंबर 18002333555 पर उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी की शिकायत करने के लिए स्वतंत्र है। 



4 of 7
रेगुलेटर
ऐसे बदलवाएं फ्री में रेगुलेटर
सिलिंडर का रेगुलेटर अगर लीक हो रहा है, तो उपभोक्ता इसे फ्री में एजेंसी से बदलवा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता के पास एजेंसी का सब्सक्रिप्शन वाउचर होना चाहिए। वाउचर होने पर लीक होने वाले रेगुलेटर को लेकर एजेंसी जाना होता है, जहां वाउचर और रेगुलेटर नंबर का मिलान होने पर रेगुलेटर को बदल दिया जाता है। उपभोक्ता को इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं चुकानी पड़ती है। 
विज्ञापन

5 of 7
रेगुलेटर
डैमेज होने पर भी बदल सकते हैं रेगुलेटर
सिलिंडर के रेगुलेटर के डैमेज होने पर भी एजेंसी को इसे बदलना पड़ता है। हालांकि, इसके लिए उपभोक्ता को राशि चुकानी पड़ती है। एजेंसी कंपनी टैरिफ के हिसाब से उपभोक्ता से राशि जमा करवाती है। वर्तमान में यह राशि 150 रुपये तक है। 
विज्ञापन

6 of 7
रेगुलेटर - फोटो : social media
चोरी होने पर ऐसे मिलता है नया रेगुलेटर
अगर रेगुलेटर चोरी हो जाता है और आप चाहते हैं कि एजेंसी नया रेगुलेटर मुहैया कराए। इसके लिए आपको पुलिस में एफआईआर दर्ज करवानी होगी। फिर एफआईआर रिपोर्ट की कॉपी को एजेंसी में जमा करना होता है, जिसके बाद एजेंसी आपको रेगुलेटर बदलकर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मल्टीफंक्शनल रेगुलेटर - फोटो : social media
रेगुलेटर से जानें सिलिंडर में कितनी बची है गैस
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब मल्टीफंक्शनल रेगुलेटर भी बाजार में उपलब्ध हैं, इनके जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि सिलिंडर में कितनी गैस बची हुई है। बता दें कि रेगुलेटर की लाइफ टाइम वारंटी होती है। लेकिन इसमें मैन्युफैक्चरिंग खामी होने पर इसे फ्री में बदला जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें