फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: क्रिसमस से पहले सड़कों पर जनसैलाब; उत्तराखंड से लेकर तमिलनाडु तक सामने आईं 'जाम के झाम' की तस्वीरें

Sun, 24 Dec 2023 11:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिसमस के मौके पर लोगों को लंबा वीकेंड भी मिला है। ऐसे में न केवल लोग पहाड़ों और दर्शनीय स्थलों का रुख कर रहे हैं बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिससम से पहले चेन्नई में लगा भारी जाम। - फोटो : ANI
साल 2023 खत्म होने को है। जहां एक ओर लोगों में क्रिसमस डे की धूम है वहीं नए साल के स्वागत के लिए  खूब उत्साह भी है। वहीं क्रिसमस के मौके पर लोगों को लंबा वीकेंड भी मिला ऐसे में न केवल लोग पहाड़ों और दर्शनीय स्थलों का रुख कर रहे हैं बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। ऐसे में आज रविवार यानी छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार भी लोगों से खूब गुलजार रहे। हालांकि इस वजह से देश भर में भारी जाम की तस्वीरें सामने आईं। रविवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर  जहां हिमाचल में भारी जाम की तस्वीरें सामने आईं वहीं तमिलनाडु के चेन्नई और देश के कई अन्य हिस्सों में भी भारी जाम देखने को मिली। 
विज्ञापन

2 of 6
सैलानियों के पहुंचने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक
क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सोमवार क्रिसमस की छुट्टी ने सैलानियों के वीकेंड  को खास बना दिया है। इस कारण शनिवार को प्रदेश की सड़कों पर जाम देखने को मिला। सुबह से शाम तक वाहन सड़कों पर रेंग रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में लगी वाहनों की लंबी लाइनें
नैनीताल के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

4 of 6
क्रिसमस से पूर्व ताजमहल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के लिए आगरा में उमड़ी दर्शकों की भीड़
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर शनिवार को अधिक भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। पश्चिमी व पूर्वी गेट पर लंबी कतार से पर्यटकों को परेशानी हुई। कई बार बच्चे भीड़ की वजह से चीख पड़े। टिकट विंडो के साथ ही उन्हें टिकट स्कैनिंग व सुरक्षा जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आमतौर पर ताज देखने 15-20 हजार सैलानी आते हैं। शनिवार को करीब 60 हजार सैलानियों ने ताजमहल का भ्रमण किया।

सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार
पश्चिमी गेट पार्किंग फुल होने से शाहजहां पार्क मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। यमुना किनारा और पुरानी मंडी में भी दिन भर जाम के हालात बने रहे। उधर, पश्चिमी गेट पर टिकट लेने को टिकट विंडो, टिकट स्कैन करने को टर्न स्टाइल गेट के साथ ही सुरक्षा जांच को पर्यटकों को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 6
नई दिल्ली के गोल डाकखाने के पास सेक्रेड हर्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च रोशनी से हुआ जगमग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइडकी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने इसमें कहा है कि क्रिसमस के मद्देनजर, दिल्ली में चर्चों के पास विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि राजधानी में क्रिसमस का जश्न 24 दिसंबर की पूर्व संध्या से शुरू होगा और 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ प्रमुख चर्चों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनाली में क्रिसमस के मौके पर उमड़ी भीड़
कोयंबटूर में भी चर्चों को सजाया और रोशन किया गया है। वहीं, बेंगलुरु में भी लोग क्रिसमस उत्सव को लेकर उत्साहित हैं। शिवाजी नगर चर्च और फ्रेजर टाउन चर्च में क्रिसमस को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें