फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की मारः लंबी कतारें और खाली एटीएम.. लाइन में खड़ा है देश

Sun, 13 Nov 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
एटीएम के बाहर कतारें - फोटो : ANI
500 और 1000 हजार रुपये के नोटों को केंद्र सरकार द्वारा अमान्य किए जाने के बाद आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। कैश की कमी के चलते लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग पैसे के लिए एटीएम और बैंकों के सामने घंटों डेरा जमाए लगे हुए हैं, फिर भी खाली हाथ मायूस हो लौटना पड़ रहा है। देश भर में अधिकतर मशीनें नोटों से भरे जाने के बाद कुछ देर बाद ही खाली हो जा रही हैं। 

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि एटीएम मशीनों को रिकैलिब्रेट (सेटिंग बदलने में) करने कम से कम 10 दिन का टाइम लगेगा। तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार की नोटबंदी से हलकान आम जनता का हाल... 


 
विज्ञापन

सरकार का बढ़िया कदम

2 of 10
एटीएम - फोटो : ANI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बाहर दिल्ली के एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'सरकार की ओर से उठाए गए कदम अच्छे हैं, लेकिन उसे लागू किए जाने की प्रक्रिया बेकार है। यह संकट है।'
विज्ञापन

बहुत परेशानी हो रही हैः स्थानीय निवासी

3 of 10
- फोटो : ANI
दिल्ली के वसंत विहार निवासी एक स्थानीय ने कहा, 'अभी हमें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हम इसे भूल जाना चाहते हैं यदि इससे देश को फायदा होता है।' 

'2 हजार के इस नोट का क्या करें'

4 of 10
- फोटो : ANI
कानपुर के एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'समझ नहीं आ रहा इस 2 हजार के नोट का क्या करें। कोई इसे ले नहीं रहा क्योंकि उनके पास खुल्ला नहीं है।'
विज्ञापन

लंबी-लंबी कतारें

5 of 10
एटीएम - फोटो : ANI
कानपुर में एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारें।
विज्ञापन

काला धन खत्म करने का सही तरीका

6 of 10
रेसलर खली - फोटो : ANI
नोटबंदी पर प्रतिक्रिया देते हुए रेसलर खली ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि कुछ समय के लिए लोगों के लिए समस्या है, लेकिन काले धन को खत्म करने के लिए यही सही रास्ता है।'
विज्ञापन

गरीबों को थोड़ी मोहलत दी जाती, तो बेहतर होता

7 of 10
अभिनेता सुनील शेट्टी - फोटो : ANI
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय बढ़िया है और यदि गरीबों को थोड़ी मोहलत दी जाती, तो ज्यादा अच्छा होता।  

मुंबई में लगी लंबी कतारें

8 of 10
- फोटो : ANI
मुंबई में एसबीआई एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारें। 

9 of 10
एटीएम - फोटो : ANI
दिल्ली के लाजपतनगर निवासी युवक ने कहा, 'सुबह 4 बजे से खड़े हैं क्या करिए.. खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।'
विज्ञापन

कैश के लिए रात भर खड़े रहे लाइन में

10 of 10
- फोटो : ANI
दिल्ली के मयूर विहार में लोग पूरी रात एटीएम मशीनों के बाहर लाइन में खड़े रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें