2014 की तरह एक बार फिर देश में मोदी लहर दिख रही है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतती नजर आ रही है। जहां प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई देने के लिए विदेशी नेताओं का तांता लगा हुआ है, तो वहीं हार पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।