लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आम जनता के अलावा जनप्रतिनिधियों की वोटिंग भी सुर्खियों में रही। बिहार, यूपी समेत आठ राज्यों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 11
लोकसभा चुनाव 2024: मतदान करने पहुंचे तेजस्वी और रवि किशन
- फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आम जनता के अलावा जनप्रतिनिधियों की वोटिंग भी सुर्खियों में रही। बिहार, यूपी समेत आठ राज्यों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और आम लोगों के बीच वीआईपी नेताओं ने भी लाइन में खड़े होकर मतदान किया।
विज्ञापन
2 of 11
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने परिवार के साथ किया मतदान
- फोटो : PTI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में अपना वोट डाला। इस दौरान उनके परिवार वाले भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
3 of 11
लोकसभा चुनाव: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी व्हील चेयर पर पहुंचे पोलिंग बूथ
- फोटो : PTI
राजद नेता तेजस्वी यादव अपने भाई और पार्टी के नेता तेज प्रताप यादव के साथ मतदान किया। तेजस्वी यादव व्हीलचेयर में बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों से संवैधानिक सिद्धांतों, आरक्षण और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वोड डालने की अपील की।
4 of 11
लोकसभा चुनाव: फिल्मी सितारों ने भी किया मतदान, बंगाल में मिथुन
- फोटो : PTI
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में मतदान किया। मतदान केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक भाजपा का कैडर हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया।"
विज्ञापन
5 of 11
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करतीं भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- फोटो : PTI
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने सातवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद मंडी में भाजपा कार्यालय में पूजा की।
विज्ञापन
6 of 11
लोकसभा चुनाव में परिजनों के साथ मतदान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : PTI
शनिवार को सातवें चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिले में समीरपुर के एक मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ वोट डालें।
विज्ञापन
7 of 11
लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा नेता रवि किशन
- फोटो : PTI
भाजपा नेता रवि किशन ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र में भीषण गर्मी में लाइन में लगकर मतदान किया।
8 of 11
लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के बाद NDA में शामिल महिला नेत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस गठबंधन की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल सेंट मैरिज मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव हैट्रिक लगाने को लेकर भी है।
9 of 11
लोकसभा चुनाव 2024: पटना में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का मतदान; पत्नी राबड़ी और बेटी रोहिणी के साथ पहुंचे पूर्व सीएम लालू प्रसाद
- फोटो : PTI
भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने पटना में वोट डाला। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। राजद के प्रमुख लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान किया।
10 of 11
हिमाचल प्रदेश में मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
- फोटो : एएनआई
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें दौर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुक्खू ने पूरे परिवार के साथ वोट किया।
ओडिशा में साइकिल पर मतदान करने पहुंचे
- फोटो : पीटीआई
ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी शनिवार को साइकिल पर मतदान करने पहुंचे। अपनी सादगी के लिए लोकप्रिय और चर्चित राजनीतिक शख्स सारंगी दूसरी पर सियासी चौसर पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।