इस बार के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची में सितारों के नाम खूब चमके। सभी पार्टियों ने जमकर स्टार चेहरों से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। कई पार्टियों को इस खेल में बड़ी कामयाबी मिली, तो कई पार्टियों को असफलता हाथ लगी। आइए देखते हैं क्या हुआ सियासी कसरत करने मैदान में उतरे सितारों का।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के सामने 4 लाख 65 हजार वोटों से पिछड़ने के कारण घुटने टेकने पड़े।
विज्ञापन
3 of 11
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी
उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार दोबारा बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को उतारा था। उन्होंने महागठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को दो लाख 93 हजार वोटों से मात दे कर जीत हासिल की। हेमा मालिनी इससे पहले भी यहां से सांसद थीं।
4 of 11
जया प्रदा (फाईल फोटो)
जया प्रदा
बॉलीवुड अभिमेत्री जया प्रदा भी इस बार उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में थीं। महागठबंधन उम्मीदवार आजम खान ने उन्हें करीब एक लाख वोटों से हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
5 of 11
मुन मुन सेन
- फोटो : PTI
मुनमुन सेन
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन को तृृणमूल कांग्रस के टिकट पर मैदान में उतारा गया था, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुल सुप्रियो के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े। बाबुल सुप्रियो ने मुनमुन सेन को एक लाख 97 हजार वोटों से हराया।
विज्ञापन
6 of 11
सनी देओल
- फोटो : Social Media
सनी देओल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। सनी देओल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को करीब 82 हजार वोटों से हराते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
7 of 11
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि किशन
उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने भोजपुरी स्टार रवि किशन को टिकट दिया था। उन्होंने क्षेत्र में भाजपा राज कायम रखते हुए महागठबंधन के सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद को करीब तीन लाख वोटों से मात दी।
8 of 11
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : ANI
शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट पर पिछली बार के भाजपा सांसद और बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता रवि शंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को दो लाख 84 हजार वोटों से मात दी।
9 of 11
राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर
कांग्रेस के स्टार कैंडिडेट राज बब्बर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने उन्हें करीब पांच लाख वोटों से धूल चटाया।
10 of 11
मिमी चक्रबर्ती
मिमी चक्रवर्ती
बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थीं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा को करीब तीन लाख वोटों से हरा कर जीत हासिल की।
नुसरत जहां
बांग्ला फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सायंतन बसु को 3 लाख 50 हजार वोटों से हरा कर जीत दर्ज की।