फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या है खास, जानें यहां

Tue, 09 Apr 2019 01:32 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा का घोषणापत्र जारी - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने आज भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिला विकास पर बल देते हुए मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं का जिक्र किया गया है। साथ ही महिलाओं के समग्र विकास, महिला अपराध रोकने की दिशा में कदम व संसद में 33 फीसद आरक्षण सहित कई वादे किए गए हैं। भाजपा ने क्या क्या वादे किए हैं पढ़ें। 
 
विज्ञापन

तीन-तलाक और निकाह हलाला पर रोक के लिए कानून का वादा

2 of 6
तीन तलाक - फोटो : PTI
भाजपा ने कहा है कि महिलाओं को समान अधिकार और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए तीन तलाक और निकाह-हलाला पर रोक के लिए कानून बनाया जाएगा,  और इन मुद्दों पर पर्सनल लॉ का आधुनिकीकरण करके अल्पसंख्यक महिलाओं का सशक्तिकरण के साथ समावेशी विकास किया जाएगा
विज्ञापन

महिलाओं के लिए शिक्षा में वित्तीय सहायता 

3 of 6
महिला शिक्षा
घोषणापत्र में भाजपा ने वादा किया है कि बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए सभी बेटियों को शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता और उच्च शिक्षा ऋण में रियायत दी जाएगी।
 

महिला अपराध कम करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा

4 of 6
crime with woman
संकल्प पत्र में कहा गया है कि महिला के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोंकने के लिए विशेषकर दुष्कर्म जैसे मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक मानसिक परिवर्तन के लिए सभी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यस्थलों में स्त्री-पुरुष समानता को पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर 

5 of 6
jobs
संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा है कि अगले पांच सालों में महिला कार्यबल की भागीदारी में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए विस्तृत महिला कार्यबल रोडमैप तैयार किया जाएगा। महिला रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए निर्माण क्षेत्र में होने वाली सरकारी खरीद का 10 फीसदी हिस्सा उन सूक्ष्म,लघु और मध्यम उधोगों से होगी जहां कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी कम से कम 50 फीसदी हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य का वादा

6 of 6
पोषण योजना - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने वादा किया है कि पोषण अभियान के तहत अगले 5 वर्षों में तकरीबन 10 फीसदी तक कुपोषण को कम किया जाएगा। सुविधा योजना के तहत वितरण माध्यमों का विस्तार करते हुए सभी महिलाओं और बालिकाओं को एक रुपये में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें