ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक
फॉरवर्ड ब्लाक (रुईकर गुट)
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना 1939 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने की थी। 1948 में ये दो हिस्सों में बंट गया था। रामचंद्र सखाराम रुईकर के नेतृत्व में बना धड़ा फॉरवर्ड ब्लॉक (रुईकर) कहलाया। 1952 में इस दल ने 'पंजा छाप' पर चुनाव लड़ा था, जो अब कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है।