लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। दूसरी बार अपने दम पर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। इसके साथ ही वह इंदिरा गांधी के बाद ऐसा करने वाली पहली गैर-कांग्रेसी पार्टी बन गई है। वहीं चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे जो लगभग जीत की दहलीज पर खड़े थे मगर उनकी सांसद बनने की उम्मीद वोटों के बहुत कम अंतर से खत्म हो गई। आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्रत्याशियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
संबित पात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
संबित पात्रा- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को पहली बार पार्टी ने ओडिशा के पुरी से लोकसभा टिकट दिया था। मोदी लहर के बावजूद वह 11 हजार वोटों से हार गए। उन्हें बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने हराया है।
विज्ञापन
3 of 12
वीपी सरोज (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
वीपी सरोज- उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मछलीशहर से भाजपा के वीपी सरोज ने मात्र 181 वोटों से जीत दर्ज की है। उनके खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के केटी राम चुनावी मैदान में थे।
4 of 12
मोहम्मद फैजल पीपी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
मोहम्मद फैजल पीपी- केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद फैजल पीपी ने केवल 823 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के हमदुल्लाह सईद को हराया है।
विज्ञापन
5 of 12
कुलदीप राय शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
कुलदीप राय शर्मा- केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने एक हजार 407 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा के विशाल जॉली को हराया।
विज्ञापन
6 of 12
चंदेश्वर प्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
चंदेश्वर प्रसाद- बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के चंदेश्वर प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी और राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव को एक हजार 751 वोटों से हराया।
विज्ञापन
7 of 12
अरविंद शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : Self
अरविंद शर्मा- हरियाणा की लोकसभा सीट रोहतक में भाजपा ने सात हजार 503 के अंतर से जीत दर्ज की। यहां से अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर को हराया है।
8 of 12
अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अर्जुन मुंडा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंदी काली चरण मुंडा को एक हजार 445 सीटों से हराकर जीत दर्ज की है।
9 of 12
अपारुपा पोद्दार (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अपारुपा पोद्दार- पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की अपारुपा पोद्दार (आफरीन अली) ने एक हजार 142 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के तपन कुमार राय को हराया है।
10 of 12
जयदेव गल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
जयदेव गल्ला- तेलुगू देशम पार्टी के जयदेव गल्ला ने गुंटूर लोकसभा सीट से चार हजार 25 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी के मोदुगुला वेणुगोपाल रेड्डी को हराया है।
11 of 12
मोहन मांडवी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
मोहन मांडवी- छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के मोहन मांडवी ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को छह हजार 914 वोटों से हराया है।
हसनैन मसूदी- जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट से जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेस के उम्मीदवार हसनैन मसूदी ने कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर को छह हजार 676 वोटों से हराया है। वहीं राज्य की पूर्व मख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तीसरे स्थान पर रहीं।