तनुश्री त्रिपाठी-शिवपाल यादव
तनुश्री त्रिपाठी को कांग्रेस का टिकट मिलने से पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भी महाराजगंज से ही टिकट दिया था। हालांकि, तनुश्री की चाहत कांग्रेस के टिकट की ही थी। अब जब तनुश्री का टिकट कांग्रेस से काट दिया गया है तो अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो शिवपाल की पार्टी से ही चुनाव लड़ेंगी या नहीं।