लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं। पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार एक बार फिर से देश की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। लोकसभा का चुनाव तो निपट गया, लेकिन देश के सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में मिनी चुनाव होने की स्थिति बन गई हैं। इस आम चुनाव कई ऐसे प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जो पहले से विधायक थे और उनमें से कुछ योगी कैबिनेट में मंत्री भी हैं। जाहिर है, इनके जीतने की वजह से विधानसभा की सीटें खाली होंगी और उन सीटों पर एक बार फिर से चुनाव होंगे।
आइए एक नजर डालते हैं इन समीकरणों परः