सत्यपाल सैनी
- फोटो : फेसबुक
क्या नोटा से कोई असर नहीं होता?
होता है, लेकिन सीधा असर नहीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में ही देखा गया कि कई सीटों पर नोटा का अंतर, जीत के अंतर से ज्यादा था। यानी, हारने वाले उम्मीदवार जीत भी सकते थे अगर नोटा पर पड़े वोट उनके हक में जाते। सीधा सा मतलब है कि नतीजे पलट भी सकते थे। 2014 में भी यूपी की संभल सीट पर 7,658 वोट नोटा को मिले जबकि जीतने वाले भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सैनी महज 5,174 वोट से जीते।