फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का आखिरी चरण: ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा और अजय राय समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान

Sun, 19 May 2019 04:36 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 (सातवां चरण) - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान है। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों, बंगाल की नौ, बिहार और मध्यप्रदेश की 8-8 सीटों समेत 59 लोकसभा सीटों पर 400 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

आगे की स्लाइड में देखें, अबतक किन दिग्गजों ने किया मतदान
विज्ञापन

2 of 16
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर बाद कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 
विज्ञापन

3 of 16
मुरली मनोहर जोशी - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

4 of 16
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ANI
बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कदम कुआं स्थित संत सेवेरिन स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 339 में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा वोट डालने पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 16
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के 89 नंबर मतदान केंद्र पर वोट डाला।
विज्ञापन

6 of 16
अजय राय - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने वोट डाला। अजय राय वाराणसी से कांग्रेस के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वोट डालने के बाद मोदी की तरफ ईशारा करते हुए कहा कि वाराणसी में जो भी काम हुए हैं, वो अस्थाई हैं। स्थाई रूप से कोई भी काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

7 of 16
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 246 में वोट डालते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

8 of 16
सुमित्रा महाजन - फोटो : ANI
भाजपा नेता और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।

9 of 16
अनुराग ठाकोर - फोटो : ANI
आखिरी चरण के मतदान के दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा सांसद अुनराग ठाकुर ने अपने पिता और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल के साथ हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। अुनराग ठाकुर हमीरपुर से निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं।

10 of 16
पवन कुमार बंसल - फोटो : ANI
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने सेक्टर 28 स्थित सरकारी उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 228 में अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी किरण खेर से है।

11 of 16
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के इंदौर में मतदान केंद्र संख्या 316 में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान किया। 
 

 

12 of 16
रवि शंकर प्रसाद - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने बिहार की राजधानी पटना के पटना महिला कॉलेज में 77 नंबर बूथ पर मतदान किया। रवि शंकर प्रसाद पटना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के साथ है।
 

 

13 of 16
नीतीश कुमार - फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया।  विपक्ष के दावे पर उन्होंने कहा कि 23 को जब रिजल्ट आएगा, उसके बाद ही न कोई कुछ कह पाएगा। चुनाव प्रचार का काम खत्म हो चुका है और जनता ही मालिक है। उन्होंने दो महत्वपूर्ण बातें कही कि चुनाव को लेकर एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में मतदान कराना चाहिए। इस पर एक सहमति बननी चाहिए और संवैधानिक व्यवस्था होनी चाहिए।

14 of 16
Sushil Modi - फोटो : ANI
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी मतदान किया। उन्होंने पटना के मतदान केंद्र संख्या 49 पर अपना वोट डाला।
 

#LokSabhaElections2019 : Bihar Deputy CM Sushil Modi casts his vote at booth number 49 in Patna. pic.twitter.com/Blwg9EThAX

— ANI (@ANI) May 19, 2019

15 of 16
Harbhajan Singh - फोटो : ANI
पंजाब:
पंजाब के जलंधर जिला के गढ़ी गांव में क्रिकेटर हरभजन सिंह वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान करने के लिए वह कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
 

#Punjab: Cricketer Harbhajan Singh waits in queue to cast his vote at a polling booth in Jalandhar's Garhi village. pic.twitter.com/Fo2triU623

— ANI (@ANI) May 19, 2019
विज्ञापन

16 of 16
जयराम ठाकुर - फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के 36 नंबर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें