फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: तस्वीरों में देखें- वोटिंग करने पहुंचे बॉलीवुड सितारे और दिग्गज हस्तियां

Mon, 29 Apr 2019 06:14 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 29
वोट डालने पहुंचे दिग्गज - फोटो : PTI
17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में यूपी की 13 सीटों, बिहार की पांच सीटों, कश्मीर की एक सीट, पश्चिम बंगाल की आठ सीट और ओडिशा की छह सीटों पर मतदान है। इसके अलावा झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह सीटों और महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

मतदान करने के लिए सुबह से ही कतारों में उत्साह दिख रहा है। तस्वीरों में देखें और किन दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

2 of 29
माधुरी दिक्षित - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दिक्षित ने मुंबई के जुहु के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
 
विज्ञापन

3 of 29
शरद पवार - फोटो : ANI
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने ताड़देव के मतदान केंद्र संख्या 31 में वोट डाला। 
 

 

4 of 29
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के बूथ नंबर 190 में अपना वोट डाला। 
 
विज्ञापन

5 of 29
शक्तिकांत दास - फोटो : ANI
इधर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी मुंबई के पेडर रोड के मतदान केंद्र संख्या 40 और 41 में अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे।
 

 
विज्ञापन

6 of 29
Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद अपने ट्विटर एकाउंट पर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की अपील की। उन्होंने लिखा-
पहले मतदान फिर कोई काम ..मैंने अपना कर्तव्य निभाया ...आपलोग भी पहले मतदान करे।
 

पहले मतदान फिर कोई काम ..मैंने अपना कर्तव्य निभाया ...आपलोग भी पहले मतदान करे । pic.twitter.com/IbN5ODw2e3

— Chowkidar Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) April 29, 2019
विज्ञापन

7 of 29
Poonam Mahajan - फोटो : ANI
मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन ने वर्ली के पोलिंग बूथ नंबर 48 में मतदान दिया।

#Mumbai: BJP MP Candidate from Mumbai North Central, Poonam Mahajan casts her vote at polling booth number 48 in Worli. pic.twitter.com/muecE30tIC

— ANI (@ANI) April 29, 2019

8 of 29
Rekha - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने मुंबई के बांद्रा इलाके में बूथ संख्या 283 पर अपना वोट डाला। 

#Mumbai: Veteran actor Rekha casts her vote at polling booth number 283 in Bandra. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/z14VraA06W

— ANI (@ANI) April 29, 2019

9 of 29
Ravi Kishan - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लगे। उन्होंने अपना वोट डालने के बाद लोगों से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 

#Mumbai: BJP MP candidate from UP's Gorakhpur, Ravi Kishan waits in queue to cast his vote at a polling booth in Goregaon pic.twitter.com/Ji85dcyKNt

— ANI (@ANI) April 29, 2019
 

10 of 29
Kanhaiya Kumar - फोटो : ANI
वोट डालने बूथ पहुंचे कन्हैया कुमार ने कहा कि बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को मुंह की खानी होगी। कन्हैया यहां से सीपीआई के उम्मीदवार हैं। उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजद प्रत्याशी तनवीर आलम से है। 
 

 

11 of 29
कमलनाथ - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के शिकारपुर में पोलिंग बूथ संख्या 17 में मतदान किया। 
 

12 of 29
परेश रावल-स्वरूप संपत - फोटो : ANI
भाजपा के मौजूदा सांसद परेश रावल ने अपनी पत्नी स्वरूप संपत के साथ मुंबई के विले पार्ले स्थित जमना बाई स्कूल के बूथ संख्या 250-256 में मतदान किया। 
 

 

13 of 29
शुभा खोटे - फोटो : ANI
बॉलीवुड की वयोवृद्ध अभिनेत्री शुभा खोटे ने चौथे चरण में मुंबई में जुहू के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। 
 

14 of 29
आमिर खान - फोटो : ANI
मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ वोट डाला। दोनों ने युवाओं और अन्य मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 

15 of 29
दीपक पारेख - फोटो : ANI
मुंबई के पेडर रोड में बने 40-41 नंबर मतदान केंद्र में एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने वोट डाला। 
 

16 of 29
अनुपम खेर - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के जुहु में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 235-240 में वोट डाला। 

17 of 29
भाग्यश्री-सोनाली बेंद्रे - फोटो : ANI
मुंबई के विेले पार्ले में बने मतदान केंद्र में बॉलवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और भाग्यश्री ने वोट डाला।  
 

18 of 29
Karina kapoor - फोटो : Twitter
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं। इस दौरान सैफ अली खान उनके साथ नहीं दिखे।

19 of 29
प्रिया दत्त - फोटो : ANI
महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट के कांग्रेस की उम्मीदवार प्रिया दत्त ने बांद्रा स्थित संत एनी हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। यहां प्रिया का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन से होगा। 

20 of 29
कंगना रनौत - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। 

21 of 29
बेटियों के साथ हेमा मालिनी - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों इशा देओल और अहाना देओल के साथ मुंबई के विले पार्ले स्थित एक बूथ में मतदान किया। 

22 of 29
परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर ने पत्नी डॉ. अंजलि और बच्चों के साथ वोट डाला। 

23 of 29
सलमान खान - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित मतदान केंद्र संख्या 283 में अपना वोट डाला।
 

24 of 29
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : ANI
मुंबई के जुहु में मतदान केंद्र पर बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ वोट डाला।इस दौरान बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी साथ नजर आए। 

25 of 29
जुबीन ईरानी-स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पति जुबीन ईरानी के साथ वर्सोवा में अपना वोट डाला।

26 of 29
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मी ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई के गांधी नगर मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी पूनम महाजन भी मौजूद थीं।

27 of 29
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : ani
अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मुम्बई के बांद्रा में एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
 


 

28 of 29
विवेक ओबेराय - फोटो : ANI
 बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय ने जुहू के गांधीग्राम स्कूल के बूथ पर मतदान किया।
 

 
विज्ञापन

29 of 29
वोट डालने पहुंचा अंबानी परिवार - फोटो : ani
उद्योपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी व बेटे आकाश,अनंत और बेटी ईशा के साथ वोट डालने पेडर रोड स्थित विला थेरेसा हाई स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें