दार्जिलिंग लोकसभा सीट के दावेदार
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में कुल 3 सीटों पर मतदान होना है , जिनमें से एक है दार्जिलिंग। यहां भाजपा, कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। दार्जिलिंग में होने वाले चौतरफे मुकाबले में भाजपा के राजू सिंह बिष्ट, कांग्रेस उम्मीदवार शंकर मालाकार, सीपीएम के समन पाठक और टीएमसी के अमर सिंह राय के बीच कांटे की टक्कर होगी। अभी दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया सांसद हैं। इस बार भी भाजपा यहां जीत हासिल करने की ताबड़तोड़ केशिश कर रही है, लेकिन मुकाबला मुश्किल होता नजर आ रहा है।