नरेंद्र मोदी-सैम पित्रोदा
- फोटो : ANI/PTI
सैम पित्रोदा कहा कि देश के सामने इस वक्त बड़ी चुनौती रोजगार सृजित करने की है। कांग्रेस को यह करना आता है। हम जानते हैं कि रोजगार कैसे सृजित हों। हमने आईटी , दूरसंचार, दुग्ध क्रांति , हरित क्रांति और अंतरिक्ष व रक्षा के क्षेत्र में रोजगार पैदा किए हैं। कांग्रेस पार्टी जानती है कि रोजगार कैसे पैदा किए जाते हैं। देश के सामने बड़ा मुद्दा रोजगार का है। हमारा देश जवान है। यहां 60 करोड़ लोग 35 साल से कम आयु के हैं। हमें पांच साल में कम से कम 10 करोड़ रोजगार पैदा करने होंगे।