फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किए 10 वार, एक बार तो कह दिया 'धोखेबाज'

Fri, 10 May 2019 02:08 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब प्रहार कर रही हैं। वह लगातार नोटबंदी, जीएसटी, बेराजगारी और किसानों की खस्ता हालत को लेकर मोदी पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह नोटबंदी, जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका, मोदी को लेकर इतनी हमलावर दिख रही हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के वक्त भी कहा था कि मैं राजीव गांधी की बेटी हूं, डरने वाली नहीं हूं। पढ़ें प्रियंका के पीएम मोदी पर अब तक के 10 बड़े प्रहार।  
विज्ञापन

2 of 11
प्रियंका गांधी- प्रतापगढ़ रैली - फोटो : ANI
आज प्रतापगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा-

इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखने से नहीं आती है। राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्यायाओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते। 

विज्ञापन

3 of 11
priyanka gandhi
प्रियंका ने बुधवार को दिल्ली में हुई रैली में सीधे पीएम मोदी को चुनौती दी। उन्होंने कहा- 

हिम्मत है तो मोदी नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। मोदी धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं। 

4 of 11
प्रियंका गांधी
इसी रैली में प्रियंका ने खुद के लिए कहा-

मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं, गली-गली पहचानती हूं। दिल्ली की लड़की चुनौती दे रही है। मोदी रेसकोर्स रोड में बंद रहते हैं।


विज्ञापन

5 of 11
priyanka gandhi
यहां प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा-

नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश का लोकतंत्र नष्ट हो जाए।

विज्ञापन

6 of 11
प्रियंका गांधी - फोटो : ani
दिल्ली की रैली में प्रियंका ने कहा-

उनकी (नरेंद्र मोदी) हालत उन बच्चों जैसी हो गई है जो होमवर्क किए बिना स्कूल आ जाते हैं। जब शिक्षक इस पर सवाल करते हैं तो वो बहाने बनाते हुए कहते हैं कि नेहरूजी ने मेरा पर्चा ले लिया, छिपा दिया। मैं क्या करूं, इंदिराजी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और पानी में डुबो दी।

विज्ञापन

7 of 11
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
प्रियंका ने अंबाला की रैली में भी पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए उनकी तुलना दुर्योधन से कर दी, उन्होंने कहा,

महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस देश ने कभी अहंकार और घमंड को बर्दाश्त नहीं किया है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। भगवान कृष्ण जब दुर्योधन को समझाने गए तो उनको बंदी बनाने की कोशिश की थी। 

8 of 11
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
अंबाला में प्रियंका ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता का उल्लेख करते हुए कहा,

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ाकर साध मुझे, हां-हां दुर्योधन! बांध मुझे। 

9 of 11
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
राजीव गांधी को जब मोदी ने 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहा तो प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा-

शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी! यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता। 

10 of 11
अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
प्रियंका ने अमेठी में मोदी पर हल्ला बोलते हुए कहा,

नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगना आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है? 'मैं ही मोदी' में कौन सा राष्ट्रवाद है? राष्ट्रवाद का क्या मतलब है.... इसका मतलब है देशभक्ति और देशप्रेम. देश कौन है....देश की जनता और उसका प्रेम है. अगर आपको सिर्फ अपना ही मोह है तो यह कैसा राष्ट्रवाद है?

विज्ञापन

11 of 11
प्रियंका गांधी - फोटो : ट्विटर
प्रियंका ने अमेठी की रैली में पीएम को विदेशी दौरों पर घेर लिया। उन्होंने कहा-

जब मेरे पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, अमेठी आते रहते थे। अमेठी के लोगों के साथ रहते थे। हम भी उनके साथ आते थे। हम अमेठी में कभी बड़े बंगले में नहीं रहे। हम गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात करते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कभी किसी गांव नहीं जाते। प्रधानमंत्री मोदी अपनी संसदीय सीट के गांवों में पिछले 5 वर्षों में एक भी बार नहीं गए। उन्होंने एक भी किसान से मुलाकात नहीं की लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरी दुनिया घूम ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें