फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: 20 राज्यों की 91 सीटों पर कल होनी है वोटिंग, तस्वीरों में देखिए कैसी है तैयारी

Wed, 10 Apr 2019 07:16 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चुनाव
कल का दिन लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम है। 11 अप्रैल को 17वें  लोकसभा के लिए 20 राज्यों के 91 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव तैयारियां जोरों पर हैं। कल, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद होने जा रही है। पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक,  कुछ पर पांच बजे और कुछ सीटों पर छह बजे तक वोटिंग होगी। आइए तस्वीरों के जरिए चुनाव तैयारियों पर एक नजर डालते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 7
जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारी।
जम्मू-कश्मीर में कल लोकसभा की दो सीटों पर मतदान होना है। ये दो सीटें बारामूला और जम्मू हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने चुनाव तैयारियों की तस्वीरों को ट्वीट किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
ईवीएम मशीन ले जाता चुनाव कर्मी।
जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर कल 33 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। सूबे में चुनाव के लिए 3489 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं।

4 of 7
ईवीएम मशीन ले जाता चुनाव कर्मी।
कल उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा की लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी।


 
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालते पुलिसकर्मी।
पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। यूपी में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में वोटिंग होगी। जबकि  बिहार की चार सीटों - औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
ईवीएम मशीन ले जाते पुलिसकर्मी
कल यानी 11 अप्रैल को असम की पांच सीटों और महाराष्ट्र की सात सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तमिलनाडु में पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालते सुरक्षाकर्मी - फोटो : ANI
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए कल वोटिंग होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें