फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro चौथे चरण की तैयारियां जोरों पर, देशभर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ मतदानकर्मी रवाना

Sun, 28 Apr 2019 03:15 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ईवीएम - फोटो : ani
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को यानी कल होना है। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं और तमाम लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कर्मियों ने भी कमर कस ली है। रविवार को मतदान कर्मियों ने अपने क्षेत्र के ईवीएम वितरण केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं। 
आगे तस्वीरों में देखिए चौथे चरण के मतदान की तैयारियां-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बोलपुर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर संसदीय क्षेत्र के वितरण केंद्र में मतदान कर्मी इकट्ठे हुए। उन्होंने कल होने वाले मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं। राज्य में चौथे चरण में बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्बा, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम यानी कुल आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
झालावाड़-बारां में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
ये तस्वीरें राजस्थान के झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के ईवीएम वितरण केंद्र की हैं, जहां चौथे तरण में 13 सीटों पर मतदान होना है। यहां भी मतदान कर्मियों ने इकट्ठा हो कर कल के चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं। 

4 of 7
मुंबई में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुंबई में मालाबार हिल्स में वीवीपैट और ईवीएम मशीनों का विचरण किया गया। चौथे चरण में राज्य की मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल समेत कुल 17 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। 
विज्ञापन

5 of 7
पलामू में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
चौथे चरण में झारखंड की चतरा, लोहरदग्गा और पलामू लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। यहां कल के चुनाव के लिए पलामू के मशीन वितरण केंद्र से मतदान कर्मियों ने ईवीएम और वीवीवैट मशीनें लीं।
विज्ञापन

6 of 7
छिंदवाड़ा में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मतदान कर्मी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें ले कर अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। यहां चौथे चरण में सीधी, जबलपुर और छिंदवाड़ा समेत कुल छह सीटों पर मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोधपुर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी - फोटो : ANI
राजस्थान के जोधपुर से भी मतदान कर्मी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ रवाना हुए। यहां चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें