फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता-मोदी के बीच नहीं थम रहे जुबानी 'हथगोले' क्योंकि बिसात पर है बंगाल

Tue, 07 May 2019 07:36 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hate Politics - फोटो : Amar Ujala
आम चुनाव में हिंदी पट्टी के राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार ज्यादा से ज्यादा कमल खिलाना चाहती है। सीटों की संख्या के हिसाब से भी यह उत्तर प्रदेश (80) और महाराष्ट्र (48) के बाद बंगाल तीसरा बड़ा राज्य है। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से पिछली बार भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिली थीं। इस बार भाजपा ने यहां पूरा जोर लगा दिया है। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार बंगाल में बड़ी रैलियां कर रहे हैं। मकसद है यूपी में होने वाला संभावित नुकसान की भरपाई करना। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो पहले चरण के चुनाव प्रचार से ही पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते आए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रमों पर नजर डालें तो ममता को 'दीदी' कह के तंज कसने वाले पीएम मोदी कुछ ज्यादा ही आक्रामक हुए हैं। वहीं ममता भी जवाब देने में पीछे नहीं दिखी हैं। चार दिन पहले जय श्रीराम के नारे से शुरू हुआ विवाद इतना कड़वा होता चला गया कि पीएम मोदी मंच से हुंकार भरते हुए खुद को जेल में भेजने की चुनौती तक दे गए। ममता ने भी पीएम मोदी के नारों को झूठा बताते हुए 'राम मंदिर निर्माण' के मुद्दे पर शुरू से भटकाते रहने का आरोप लगा दिया। 

आइए, पिछले दिनों के कुछ ऐसे ही घटनाक्रम और वार-पलटवार की चर्चा करते हैं:
 
विज्ञापन

2 of 6
Mamata Banerjee(File Photo)
जय श्री राम के नारे से भड़कीं ममता, भाजपा बोली- दिक्कत क्यों

पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रैली करने जा रही थीं, तब रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे नाराज होकर ममता बनर्जी ने अपना काफिला रुकवा दिया और अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों पर भड़क उठीं। गुस्से से आग-बबूला हुईं ममता बनर्जी ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहने लगीं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे। 

ममता ने इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा जानबूझ कर ऐसे लोगों को हमारे साथ गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। भाजपा की बंगाल यूनिट ने इस घटना की वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 'दीदी' जय श्री राम के नारों से इतना नाराज क्यों हैं और इन नारों को गाली क्यों बता रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
pm modi - फोटो : अमर उजाला
'जय श्री राम' का नारा लगा पीएम मोदी ने दी चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में अपनी चुनावी रैली करने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा- 

मैं यहां जय श्री राम बोल रहा हूं ताकि ममता मुझे जेल में डाल सकें।

उन्होंने कहा- 'दीदी ने कभी देश के तारीफ नहीं की। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। दीदी के इस रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को पूजा-पाठ और व्रत रखने में दिक्कत हो रही है।
 

4 of 6
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ममता बनर्जी ने सोमवार को एक रैली में पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है। बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ‘वंदेमातरम’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ‘जय हिंद’ है। उन्होंने कहा-
मैं आपका नारा क्यों बोलूं? मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई भाजपा का नाम नहीं जपूंगी। वे बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले बीजेपी बाबू, आज तक रामचंद्र का मंदिर नहीं बनवा सके। उनके लिए यह केवल चुनावी मुद्दा बन कर रह गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मोदी-नवीन पटनायक-ममता बनर्जी
फैनी पर भी हुई सियासत
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल के तामलुक में अपनी रैली में भी ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर दिखे थे। उन्होंने कहा-

'अहंकार के कारण ममता ने मुझसे बात नहीं की। मैंने दीदी को दो बार फोन किया। मुझे बंगाल के लोगों की चिंता है, इसलिए ममता से बात करना चाहता था।'

मोदी ने ममता को स्पीड ब्रेकर दीदी बताया। पीएम मोदी जब ओडिशा में फैनी प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने गए थे, तो सीएम नवीन पटनायक ने उन्हें रिसीव किया था और उनके साथ जायजा लिया था। लेकिन ममता ने उनका फोन भी नहींं उठाया। इसी को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग भी हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mamata Banerjee - फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का फोन नहीं रिसीव करने के पीछे कारण बताया था कि वह उस समय फैनी प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए रखने के लिए खड़गपुर में थीं। उन्होंने साफ कह दिया कि मैं एक्सपायरी पीएम से मिलना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा- 

मोदी के हाथ खून से सने, उन्हें पीएम नहीं मानती। मैं एक्सपायरी पीएम के साथ सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगी। राहत कार्यों को लेकर नए पीएम के साथ ही बात करूंगी। 

उन्होंने कहा था कि जो अपनी पत्नी की देखभाल नहीं कर सकता, वह भारतीयों को क्या संभालेगा, अगर मुझे आप टोल कलेक्टर कहते हैं तो आप क्या हैं? सिर से पैर तक आपके हाथ खून से सने हैं, मैं आपको पीएम नहीं मानती।

इसपर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार की रैली में पलटवार करते हुए कहा था कि ममता यादि नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं मानतीं, तो फिर किसे मानती हैं? साथ ही कहा कि जय श्री राम का नारा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लगाएंगे?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें