प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम मोदी ने काशी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- काशी के लोगों ने मुझे प्यार और दुलार दिया है। 12-15 घंटे का रोड शो सिर्फ काशी के लोग ही कर सकते हैं। पांच साल बाद एक बार फिर काशी के लोगों का आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और मजबूत सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि काशी के लोग संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल-अमित शाह-राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसा माहौल बनाने लग गए हैं कि मोदी जी तो जीत गए हैं और वोट नहीं करेंगे तो चलेगा। कृपया करके ऐसे लोगों की बातों में मत आइए। मतदान आपका हक है, लोकतंत्र एक उत्सव है, देश को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए। इससे पहले पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया और वहां मौजूद लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
3 of 6
नरेंद्र मोदी-प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री के नामांकन दाखिल करने के दौरान बीजेपी के सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज शामिल थे। मोदी ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में डोमराज परिवार के जगदीश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता, अन्नपूर्णा शुक्ला और कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने नामांकन दाखिल करने से पहले अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
4 of 6
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राजनाथ सिंह
- फोटो : ani
नामांकन से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 6
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने नामाकंन भरने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध हैं। नामांकन भरने से पहले मोदी ने अन्नपूर्णा शुक्ला के भी पैर छुए। उन्होंने नामांकन से पहले और बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एनडीए के दिग्गज नेताओं से बातचीत की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काल भैरव मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पुहंचे थे।
अपने नामांकन से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा आभार है। मैं खुद भी बूथ कार्यकर्ता रहा हूं। मैंने भी दीवारों पर पोस्टर चिपकाए हैं।