लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण खत्म हो चुका है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें होने के कारण सभी पार्टियों की निगाहें इस राज्य पर टिकीं हैं। वहीं भाजपा के पांच मंत्रियों का भी भविष्य दांव पर है जिसमें रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, अश्विनी चौबे जैसे मंत्री शामिल हैं। इनके संसदीय क्षेत्र में 12 और 19 मई को मतदान होना है।