फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, टीएमसी और 'लेफ्ट' का प्रदर्शन

Wed, 15 May 2019 03:20 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बंगाल में मचा बवाल - फोटो : ANI
मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई हिंसा को लेकर चहुंओर विरोध हो रहा है। भाजपा हिंसा को लेकर टीएमसी पर आरोप लगा रही है, तो टीएमसी भाजपा को हिंसा का जिम्मेदार ठहरा रही है। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच लोग सड़कों पर उतर गए हैं। हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने महान चिंतक, लेखक और समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर आंदोलन जारी है। 
विज्ञापन

2 of 7
टीएमसी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने इसके विरोध में रैली निकालने का भी एलान किया। तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है।
विज्ञापन

3 of 7
CPI (Marxist) Holds Protest - फोटो : ANI
वाम दल और टीएमसी के छात्र संगठन विरोध में कोलकाता की सड़कों पर उतर आए हैं। सीपीआई(एम) ने कोलकाता की सड़को पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि दशकों से कभी ऐसी घटना नहीं हुई कि किसी ऐसे महान विभूति की मूर्ति तोड़ी गई हो। 

4 of 7
सीताराम येचुरी - फोटो : ANI
सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने इस घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए कि ऐसी घटना आखिर कोलकाता में कैसे हुई। दूसरी ओर भाजपा बंगाल में हुए इस बवाल का सारा ठीकरा तृणमूल कांग्रेस पर फोड़ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
टीएमसी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : ANI
टीएमसी के छात्र संग के कार्यकर्ता ईश्वर चंद्र विद्यासगार की फोटों लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। ये मुद्दा तब बड़ा बना जब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने सोशल साइट्स की डीपी को बदलकर ईश्वर चंद्र विद्यासागर की डीपी लगा ली। जिसके बाद सारे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने डीपी बदलकर ईश्वर चंद्र विद्यासागर की फोटों लगानी शुरु कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
टीएमसी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ही विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सीआरपीएफ नहीं होती मेरा बचना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
CPI (Marxist) holds protest - फोटो : ani
बंगाल में मचे इस बावाल के बाद अब पूरे देश की सियासत में हलचल मची हुई है। बंगाल की राजनीति में दखल रखने वाले राजनीतिक दल लगातार इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें