समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के भाजपा नेता व अभिनेत्री जया प्रदा पर दिए आपत्तिजनक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। हर तरफ से उनकी कड़ी निंदा हो रही है। मामला महिला आयोग और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। यह पहली बार नहीं है कि भारतीय राजनीति में महिलाओं के खिलाफ अभद्र बयान दिए गए हों। बयानों का सिलसिला अंतहीन है। हर बार आलोचनाओं और नोटिस के बाद इन बयानों को भुला दिया जाता है। इसके बाद फिर वही पुराना सिलसिला शुरू हो जाता है। किस-किसने दिए महिलाओं पर विवादित बयान आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आजम खान
आजम खान
जया प्रदा का नाम लिए बगैर आजम ने एक जनसभा में कहा- क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे? आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया (इसके आगे आजम ने बेहद अभद्र भाषा इस्तेमाल किया)
आजम खान ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया, अगर वह दोषी साबित होंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि मैं रामपुर से नौ बार विधायक रहा हूं, इतना मुझे पता है क्या कहना है, अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने किसी नाम लिया और उसपर टिप्पणी की, तो मैं चुनाव से हाथ पीछे कर लूंगा।
विज्ञापन
3 of 8
शरद यादव
- फोटो : amar ujala
शरद यादव
भारतीय राजनीति में सबसे पुराने और वरिष्ठ नेताओं में से एक शरद यादव की जुबान महिलाओं को लेकर कई बार फिसली है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर उन्होंने कहा था- वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, मोटी हो गई हैं। पहले पतली थीं। हमारे मध्य प्रदेश से हैं। इसी तरह 1997 में शरद यादव ने संसद में महिला आरक्षण बिल पर कहा था कि इसका फायदा सिर्फ पर कटी महिलाओं का होगा।
20 साल बाद 2017 में उनका बयान था- वोट की इज्जत आपकी बेटी की इज्जत से ज्यादा बड़ी होती है। अगर बेटी की इज्जत गई तो सिर्फ गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी लेकिन अगर वोट एक बार बिक गया तो देश और सूबे की इज्जत चली जाएगी।
4 of 8
नरेश अग्रवाल
- फोटो : ANI
नरेश अग्रवाल
सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन पर सपा के ही नरेश अग्रवाल ने अभद्र टिप्पणी की थी। जब 2018 में जया बच्चन को समाजवादी पार्टी की ओर से राज्य सभा में फिर से नामांकित किया गया तो नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को 'फिल्मों में नाचने वाली' बताया। जिस समय अग्रवाल ने ये बयान दिया था तब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को दोबारा राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
5 of 8
संजय निरुपम
संजय निरुपम
2012 में गुजरात चुनावों के नतीजों पर चल रही एक टीवी बहस के दौरान संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी पर इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा- कल तक आप पैसे के लिए ठुमके लगा रही थीं और आज आप राजनीति सिखा रही हैं। आलोचना होने पर संजय निरुपम ने सफाई दी कि लोग सिर्फ एक टिप्पणी को ना देखें, संदर्भ समझना हो तो पूरा कार्यक्रम देखें।
विज्ञापन
6 of 8
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव
महिलाओं पर विवादित बयानों की लिस्ट लंबी है और इसमें एक नाम मुलायम सिंह का भी है। उन्होंने बलात्कार पर बयान दिया था- लड़कों से गलती हो जाती है और इसके लिए उन्हें मौत की सजा नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
सुरेंद्र सिंह
कुछ समय पहले ही भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था- मायावती जी तो खुद फेशियल कराती हैं, जो खुद फेशियल कराता है तो वो हमारे नेता को शौकीन कैसे कह सकता है. अगर कोई वस्त्र पहनता है तो वस्त्र पहनना कोई शौक नहीं है।
सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर से सांसद और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह डाला कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है? वह यहीं नहीं रुके और आगे कहा- "पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।"