फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की दौड़ में आप-कांग्रेस का गठबंधन बनता भाजपा के लिए खतरा, 2014 में छिपे सुबूत

Fri, 10 May 2019 05:22 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली का रण - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है। दिल्ली के रण में उतरे तीन मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस और आप ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर पर सवार होकर दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाया था। इस चुनाव में भी वह अपने पुराने करिश्मे को दोहराने की कोशिश में है। इस चुनाव में आप और कांग्रेस का गठबंधन दिल्ली में होते-होते रह गया। अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। कहा जा रहा है कि आप और कांग्रेस दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा पर भारी पड़ते। पिछले आम चुनाव के नतीजों में आप और कांग्रेस के वोट प्रतिशत को देखें, क्या वाकई दोनों का गठबंधन भाजपा को दिल्ली से साफ कर देता। 
 
विज्ञापन

2 of 8
हर्षवर्धन-जय प्रकाश अग्रवाल-पंकज गुप्ता - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप के प्रत्याशी आशुतोष को मात दी थी। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कपिल सिब्बल तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा को यहां 44.58 प्रतिशत वोट मिले थे। आप को 30.71 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 17.94 प्रतिशत वोट मिले थे।
कांग्रेस और आप को कुल 48 फीसदी वोट मिले जो भाजपा को मिले वोट प्रतिशत से करीब चार फीसदी ज्यादा था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से हर्षवर्धन को उतारा है। जबकि कांग्रेस की और से जयप्रकाश अग्रवाल मैदान में हैं और आप ने पंकज गुप्ता को टिकट दिया है।

2014 के नतीजे
पार्टी              वोट प्रतिशत 
 भाजपा  44. 58
 आप  30.71
 कांग्रेस  17.94
विज्ञापन

3 of 8
मनोज तिवारी-शीला दीक्षित-दिलीप पांडेय - फोटो : Amar Ujala
उत्तर पूर्व दिल्ली सीट पर इसबार का मुकबाला हाई प्रोफाइल बन गया है। इस सीट भाजपा और कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और मनोज तिवारी चुनावी ताल ठोक रहे हैं। आप ने यहां से दिलीप पांडेय को मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप के आनंद कुमार को हराया था। तीनों पार्टियों के वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो भाजपा को करीब 45 प्रतिशत वोट मिले, आप को 34 और कांग्रेस को 16 प्रतिशत के करीब वोट मिले थे। आप और कांग्रेस को मिले वोट भाजपा को मिले वोट से 5 फीसदी ज्यादा थे। 

2014 के नतीजे
 पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा  45.23
 आप  34.30
 कांग्रेस  16.30

4 of 8
गौतम गंभीर- आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्वी दिल्ली से इस बार भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट दिया है। आप की ओर से आतिशी चुनावी मैदान में हैं जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली पर दांव  खेला है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा के महेश गिरि ने जीत दर्ज की थी। गिरि ने आप के राजमोहन गांधी को शिकस्त दी थी। भाजपा को 47.83 फीसदी, आप को 31.91 और कांग्रेस को 16.99 फीसदी वोट मिले थे। आप और कांग्रेस को मत प्रतिशत को जोड़े तो अंतर बेदह करीबी हो जाता है। आप-कांग्रेस थोड़े अंतर से यहां भाजपा से आगे थी।

2014 के नतीजे
 पार्टी  वोट प्रतिशत
 भाजपा   47.83
  आप   31.91
  कांग्रेस   16.99
विज्ञापन

5 of 8
ब्रिजेश गोयल-अजय माकन-मिनाक्षी लेखी
नई दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर मीनाक्षी लेखी पर भरोसा जताया है। आप ने ब्रिजेश गोयल को यहां से उतारा है जबकि कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर दांव खेला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने आप के प्रत्याशी आशीष खेतान को मात दी थी। मत प्रतिशत के नजरिए से देखें तो भाजपा को 46.73 प्रतिशत वोट मिले थे। आप को 29.96 और कांग्रेस को 18.85 प्रतिशत वोट मिले थे। आप-कांग्रेस को भाजपा से करीब दो फीसदी वोट ज्यादा मिले थे।

2014 के नतीजे
 पार्टी   वोट प्रतिशत
भाजपा  46.73
आप  29.96
कांग्रेस  18.85
विज्ञापन

6 of 8
हंस राज हंस-राजेश लिलोठिया-गुगन सिंह रंगा - फोटो : Amar Ujala
उत्तर पश्चिम दिल्ली की लोकसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद उदित राज का टिकट काटकर सूफी गायक हंसराज हंस को उतारा है। कांग्रेस के टिकट पर राजेश लिलोठिया मैदान में हैं, आप ने गुगन सिंह रंगा को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के उदित राज ने जीत दर्ज की थी। पिछले आम चुनाव में भाजपा को 46.45, आप को 38.57 और कांग्रेस को 11.61 प्रतिशत वोट मिले थे। आप-कांग्रेस के वोट प्रतिशत भाजपा को मिले वोट से लगभग तीन फीसदी अधिक था।
 
 पार्टी वोट प्रतिशत
 भाजपा  46.45
 आप  38.57
 कांग्रेस  11.61
विज्ञापन

7 of 8
परवेश वर्मा-महाबल मिश्रा-बलबीर जाखड़ - फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा को एक बार फिर से उतारा है। आप के टिकट पर बलबीर जाखड़ चुनावी मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने महाबल मिश्रा को एक बार फिर से यहां से टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में परवेश वर्मा ने आप के प्रत्याशी जरनैल सिंह को हराया था। ये एक ऐसी सीट रही जहां पिछले चुनाव में आप-कांग्रेस का मत प्रतिशत भाजपा से कम था।
 2014 के नतीजे
 पार्टी  वोट प्रतिशत
 भाजपा  48.30
 आप  28.38
 कांग्रेस  14.33


 
विज्ञापन

8 of 8
राघव चड्ढा-रमेश बिधूड़ी-विजेंदर कुमार - फोटो : Amar Ujala
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। आप ने अपने युवा नेता राघव चड्ढा को उतारा है, जबकि कांग्रेस के टिकट पर मुक्केबाज विजेंदर सिंह चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में रमेश बिधूड़ी ने आप के देवेंद्र सहरावत को हराया था। पिछले आम चुनाव में भाजपा को 45.15 प्रतिशत वोट मिले, जबकि आप को 35.45 और कांग्रेस को 11.35 प्रतिशत वोट मिले थे। आप-कांग्रेस को भाजपा से करीब एक फीसदी अधिक वोट मिला था।

2014 के नतीजे
 पार्टी  वोट प्रतिशत
 भाजपा  45.15
 आप  35.45
 कांग्रेस  11.35
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें