फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब प्रचार के दौरान सड़क किनारे गन्ने का जूस पीने लगीं स्मृति ईरानी

Tue, 16 Apr 2019 09:06 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों यहां धुआंधार प्रचार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वह एक बार फिर ताल ठोक रही हैं। अप्रैल की गर्मी में वह लगातार प्रचार में व्यस्त हैं और घूम घूमकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रख रही हैं। सोमवार को प्रचार के दौरान वह अपनी थकान मिटाने के लिए एक जगह गन्ने का जूस पीती नजर आईं। इस दौरान स्मृति के साथ समर्थक भी थे।  

 

विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
अमेठी में चुनाव प्रचार को लेकर स्मृति जोर शोर से जुटी हुई हैं। उनकी हर जनसभा में राहुल गांधी निशाने पर होते हैं। इस बार का चुनाव उनके लिए बेहद अहम है क्योंकि अभी तक स्मृति कोई लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाईं हैं। फिलहाल गुजरात से राज्य सभा सांसद हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
इस फोटो में साफ दिख रहा है कि स्मृति दुकानदार को कुछ कह रही हैं। उनके साथ उनके समर्थकों का हुजूम खड़ा है।  

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी हाल ही में अपनी शैक्षिक योग्यता को लेकर चर्चा में आईं। नामांकन के दौरान हलफनामे में उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट बताई। इसे लेकर कांग्रेस ने उन्हें निशाना बनाया। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनपर निशाना साधते हुए कहा- मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी। इसे लेकर स्मृति ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि मुझे जितना अपमानित किया जाएगा मैं अमेठी में उतनी ही ज्यादा मेहनत करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अमेठी राहुल गांधी की परंपरागत सीट रही है। 2014 में भी स्मृति ईरानी ने राहुल के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार मिली थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें