जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दहशतगर्दों के पहनगार पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। उसे हर पल भारत की कड़ी कार्रवाई का डर सता रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। लगातार आठवें दिन उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी।
भारतीय सेना के मुताबिक, एक और 2 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया।