फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः पाक के खिलाफ लगाई थी पहली सेंचुरी, जानिए सिद्धू के बारे में 10 रोचक बातें

Thu, 20 Oct 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
मशहूर शख्सियत नवजोत सिंह आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर राजनीति की पिच तक सफलता के झंडे गाड़ने वाले सिद्धू बेहद खुशमिजाज शख्स के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसी शानदार शख्सियत के बारे में हम बता रहे हैं 10 खास बातें...

1-नवजोत सिंह सिद्धू एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले चार वनडे मैचों में हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी पहला चार वनडे पारियां इस प्रकार हैं- ऑस्ट्रेलिया (73), न्यूजीलैंड (75), ऑस्ट्रेलिया (51) और जिम्बाब्वे  (55) 
 
विज्ञापन

2 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
2- सिद्धू का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है, हालांकि उनका राजनीतिक कद बीजेपी की मदद से बढ़ा। सिद्धू के पिताजी भगवंत सिंह सिद्धू पटियाला जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी रह चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
3- रोड रेज के दौरान एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के मामले सिद्धू को दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें तीन साल जेल की सजा भी हो चुकी है। उन्हें जमानत पर रिहा होना पड़ा था। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है।
 

4 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
4- सिद्धू की शानदार बैटिंग परफोर्मेंस के लिए उनका नाम 'सिक्सर सिद्धू' पड़ा। जोंटी रोड्स के नाम पर उन्हें 'जोंटी सिंह' भी कहा जाता रहा।  
 
विज्ञापन

5 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
5- खेल पर अपना ध्यान केंद्रित करने के चक्कर में सिद्धू पार्टीज, घूमने-फिरने या मूवीज आदि भी नहीं जाते थे। 
 
विज्ञापन

6 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
6- नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सेंचुरी पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह मैदान में 1989 में लगाई। 
 
विज्ञापन

7 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
7- नवजोत सिंह सिद्धू सिगरेट और शराब बिल्कुल नहीं पीते हैं। सिद्धू का दावा है कि वह शुद्ध शाकाहारी व्यक्ति हैं।
 

8 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
8- सिद्धू का जन्म पटियाला में हुआ था लेकिन एक बार उन्हें जीवनभर पटियाला न जाने की कसम खानी पड़ी। दरअसल, जब वह अमृतसर से चुनाव लड़ रहे थे तो उनके विरोधी खेमे ने उन्हें 'बाहरी' व्यक्ति कहकर उन्हें चुनावी पटखनी देने की कोशिश की। ऐसे समय में सिद्धू को जीवनभर पटियाला न जाने की कसम खानी पड़ी थी। 
 

9 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
9- सिद्धू के 'वन लाइनर' खूब चर्चित हैं और इन्हें सिद्धूइज्म (Sidhuism) कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
10- क्रिकेटर, नेता, कॉमेडियन और कॉमेंटेटर सिद्धू भले ही खूब हंसी ठिठोली करते हों लेकिन वह गंभीर शख्स भी हैं। सिद्धू पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातक हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें