फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

Tue, 21 Jun 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
विश्व की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस अगले मानसून में दक्षिण भारत से अपने नए रूट पर चलने को तैयार है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि, 'गोवा और कोंकण बेल्ट में पर्यटन का बहुत बड़ा स्कोप है। मैंने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) से कहा है कि वो जल्द ही दुनिया की इस सबसे लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस को दक्षिण भारत में गोवा, महाराष्ट्र और केरल को कवर करते हुए चलाए।'

वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रभु ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के खारेपतन में नई रेलवे लाइन की आधारशिला रखी है। रेल मंत्री ने बताया कि, 'मुझे यकीन है कि योजनाएं अगले साल तक लागू हो जाएंगी।'
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

2 of 12
आपको बता दें कि महाराजा एक्सप्रेस दुनिया की सबसे अच्छी और लग्जरी ट्रेन के रूप में लगातार चार वर्षों से कई पुरस्कार जीत चुकी है। अब यह ट्रेन अगले मानसून से गोवा में यात्राएं करना शुरू कर देगी। प्रभु के अनुसार, यह ट्रेन गोवा में अमीर पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगी।

इस ट्रेन से यात्रा करना काफी खर्चीला है, इसलिए उच्च पर्यटकों को आकर्षित करने में कारगर होगी, जिससे रेलवे के लिए राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही यह ट्रेन रोजगार बढ़ाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

3 of 12
रेल मंत्री ने कहा है कि कोंकण रेलवे कार्पोरेशन के अंतर्गत 10 और रेलवे स्टेशन आएंगे। जिनमें,  गोवा, कोंकण, कर्नाटक, केरला के रास्ते शामिल होंगे। इन सभी के लिए 150 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

प्रभु ने आगे कहा कि, 'कोंकण रेलवे बेल्ट के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आज यह गोवा, कोंकण, कर्नाटक और केरल के लोगों के लिए जीवन रेखा के रूप में बहुत महत्वपूर्ण है।' 

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

4 of 12
आप को बता दें कि महाराजा एक्सप्रेस पर कदम रखते ही आप को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। यह ट्रेन बाहर से तो एक सामान्य ट्रेन की ही तरह दिखती है लेकिन अंदर से यह एक शाही महल की तरह है।
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

5 of 12
महाराजा एक्सप्रेस देशभर की यात्रा पांच कैटेगरी में कराती है। इनमें हेरिटेज ऑफ इंडिया, ट्रेजरर्स ऑफ इंडिया, जेम्स ऑफ इंडिया, द इंडियन पैनोरमा और इंडियन स्प्लेंडर टूर शामिल है। इन कैटेगरी के हिसाब से महाराजा एक्सप्रेस अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाती है।
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

6 of 12
इस एक्सप्रेस के केबिन के नाम स्टोन के नाम पर रखे गए हैं। इनमें मोती, हीरा, नीलम, फीरोजा, मूंगा और पुखराज शामिल है। इस बार इनके बाहरी एक्सटीरियर पर बदलाव भी किया है।
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

7 of 12
ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर और हर केबिन में बाथरूम भी है।

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

8 of 12
ट्रेन में कुल 43 केबिनों के साथ 14 अतिथि डिब्बे हैं। ट्रेन में 4 दिन 3 रात से लेकर 8 दिन 7 रातों तक का पैकेज होता है। इन दिनों में भारत के प्रमुख शहरों की यात्रा करवाई जाती है। जिनमें, मुम्बई, दिल्ली, आगरा और जयपुर शामिल हैं।

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

9 of 12
यात्रियों का स्वागत शाही अंदाज में किया जाता हैं। मेहमानों के लिए रेड कार्पेट भी बिछाई जाती है।

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

10 of 12
ट्रेन के अंदर से पहाड़ों का नजारा साफ देख सकते हैं। इसके अंदर आपको यह महसूस नहीं होगा कि आप ट्रेन में हैं या किसी पंच सितारा होटल में।

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

11 of 12
ट्रेन के अंदर ही बहुत सुंदर बार एरिया और लॉन्ज भी है।
विज्ञापन

कई रूटों पर शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, जानें इसकी खूबियां

12 of 12
ट्रेन के अंदर खाने-पीने की सारी जगहें किसी शाही महल की तरह डेकोरेट की गईं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें