फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं पंजाब के दिग्गज, जिनकी साख लगी है दांव पर

Wed, 08 Mar 2017 07:53 AM IST
amarujala.com, Written By : विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 11
पंजाब के नेता
पंजाब में वोटिंग हो चुकी है, अब सबकी निगाहें परिणामों पर टिकी। पंजाब विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास रहे। एक ओर अकाली-बीजेपी गठबंधन पर साख बनाने और फिर से सरकार बनाने का दबाव है, वहीं, कांग्रेस एक बार फिर जीत की आस लिए मैदान में उतरी। लेकिन इस सबके बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थापित अकाली और कांग्रेस दल की नींद उड़ा कर रख दी है। मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ऐसे में सबको परिणामों का इंतजार है, ताकि पता लग सके पंजाब की जनता ने किस पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन

2 of 11
अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंद सिंह, पटियाला की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर अमरिंदर सिंह के सामने पार्टी के भरोसे समेत खुद की राजनीतिक साख को कायम रखना है। पटियाला में अमरिंदर सिंह का घर है वहीं उनकी दूसरी सीट लांबी भी पटियाला से महज चार घंटे की दूरी पर है। लांबी सीट पर अमरिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। बादल इस सीट पर 1997 के बाद से कभी नहीं हारे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
प्रकाश स‌िंह बादल
प्रकाश सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पांच बार सीएम रह चुके बादल इस बार अपने ही घर में घिरे नजर आ रहे हैं। लांबी में उन्हें कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

4 of 11
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
सुखबीर बादल
जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से है। मजीठा में बिक्रम को कांग्रेस के लाली मजीठिया और आप के हिम्मत शेरगिल चुनौती दे रहे हैं। पहली बार दोनों दिग्गजों को इतनी कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 11
रजिंदर कौर भट्ठल
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
लहरागागा की सीट पर अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी है, वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बर लहरागागा में घिरी नजर आ रही हैं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से है।
विज्ञापन

6 of 11
मनप्रीत बादल
मनप्रीत बादल
बठिंडा सीट से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल के लिए अपनी साख बचाना अहम है, क्योंकि उनका मुकाबला उनकी भाभी हरसिमरत कौर से है। हालांकि हरसिमरत कौर चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अकाली प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जमकर मेहनत की है। मनप्रीत ने क्षेत्र बठिंडा शहरी के साथ ही जिले की अन्य सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए पूरा जोर लगा दिया था।
विज्ञापन

7 of 11
आप सांसद भगवंत मान
भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के पंजाब में बड़े चेहरे भगवंत मान जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान की सीट आप समेत उनके खुद के लिए नाक का सवाल है। हालांकि वो इस सीट पर सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 2009 के बाद से सुखबीर सिंह बादल इस सीट पर लगातार विधायक रहे हैं।

8 of 11
राहुल गांधी और नवजोत सिद्धू - फोटो : File Photo
नवजोत सिद्धू
अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में मौजूद नवजोत सिद्धू सेलिब्रिटी स्टेटस की वजह से अपने हलके में वक्त नहीं दे पाए। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू इस चुनाव में बड़े हाईप्रोफाइल चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी जीत के लिए पूरी कांग्रेस जुटी है।

9 of 11
गुरजीत सिंह औजला
गुरजीत सिंह औजला
कांग्रेस ने अमृतसर लोकसभा सीट के लिए जिला कांग्रेस शहरी प्रधान गुरजीत सिंह औजला को चुनाव मैदान में उतारा है। 44 वर्षीय औजला 1997 में यूथ कांग्रेस से जुड़े थे।

10 of 11
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo
बिक्रम मजीठिया 
विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम से साथ जाना जाता था। अब यह हलका बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण माझे का हब बन चुका है। इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि आम आदमी पार्टी बिक्रम मजीठिया के खिलाफ बड़ा अभियान चला चुकी है। मजीठिया मजीठा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। मजीठिया सुखबीर सिंह बादल के साले भी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह
जरनैल सिंह
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल की विधानसभा सीट लांबी से दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। जरनैल सिंह आप की पंजाब इकाई के सह प्रभारी हैं। पार्टी का भरोसा बचाना जरनैल सिंह की निजी प्रतिष्ठा की वजह है। वहीं, लांबी से उनके खिलाफ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें