फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में लट्ठमार होलीः राधारानी की नगरी में उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 07 Mar 2017 02:01 PM IST
संकल्प दुबे- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : amarujala
राधारानी की नगरी बरसाना सोमवार को भाव और भक्ति के अनूठे रंगों में सराबोर रही। एक ओर नंदगांव के हुरियारे ढाल लेकर बरसाना पहुंचे तो दूसरी ओर बरसाना की हुरियारिनें लाठियां लेकर रंगीली गली में तैयार थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : sankalp Dubey
होली के गीतों की गूंज बीच शुरुआत हुई लठामार होली की। इस समय रंगीली गली में हर हुरियारा कृष्ण और उनके सखा ग्वालबालों का रूप तो हर हुरियारिन राधारानी और उनकी सखियों का रूप लिए थी। 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amarujala
ढाल पर लठों की चोट पड़ते ही लाड़ले-लाड़ली की जय-जयकार गूंज उठती। आनंद इतना था कि देश और विदेश से करीब चार लाख श्रद्धालु इस लीला के साक्षी बनने बरसाना पहुंचे।  

4 of 13
- फोटो : sankalp Dubey
सोमवार की सुबह से ही बरसाना के हर घर में उत्सव शुरू हो गया। गली-गली में बस यही चर्चा रही कि नंदगांव से हुरियारों की टोली कब आने वाली है।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amarujala
बरसाना की हुरियारिन अपने प्रेम पगे लठों के साथ होली खेलने को तैयार थीं। श्रीजी मंदिर में भी सुबह से ही गुलाल के बदरा दिखाई देने लगे। दोपहर को जैसे ही नंदगांव के हुरियारों की टोली बरसाना पहुंची तो उल्लास छा गया। 
 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : sankalp Dubey
साढ़े तीन बजे से ही रंगीली गली में भीड़ का छोर नहीं दिखा। चार बजे लठामार होली की शुरुआत हुई और हर ओर आनंद का रंग बरसने लगा। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : sankalp Dubey
अब हुरियारिनें हुरियारों पर लठ बरसातीं तो हुरियारे यह कहकर उन्हें चिढ़ाते कि ‘और तेज’। 

8 of 13
- फोटो : sankalp Dubey
ज्यूं ही हंसी-ठिठोली बढ़ती तो हुरियारिनों के लठों का वेग और बढ़ जाता। ऐसे में उम्र के बंधन भी पीछे छूट गए। 

9 of 13
lathmar holi - फोटो : sankalp Dubey
कोई हुरियारिन बाल रूप हुरियारे पर लठ बरसा रही थी तो हुरियारे भी अपने से उम्र में छोटी हुरियारिनों से हंसी ठिठोली में पीछे नहीं रहे। 

10 of 13
- फोटो : amarujala
ठीक पांच बजे अलौकिक प्रेम के भाव और भक्ति का आनंद अपने चरम पर पहुंच कर पूर्ण हुआ। 

11 of 13
- फोटो : amarujala
इस लीला को देखने देश के तो अलग-अलग शहरों के अलावा विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। 

12 of 13
- फोटो : amarujala
प्रशासन के अनुसार भीड़ चार लाख से ज्यादा रही। लठामार होली शुरू होने के बाद तो जो जहां था वहीं रह गया। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amarujala
ऐसे में पुलिस और प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। तमाम लोग बरसाना के रास्ते में रात तक फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें